सिंगापुर की यात्रा . singapore yatra with cruise. - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Saturday 16 February 2019

सिंगापुर की यात्रा . singapore yatra with cruise.

सिंगापुर की यात्रा क्रूज़ के साथ    singapore yatra with cruise.

सिंगापुर  में  आधुनिक तकनीक के माध्यम से मनोरंजन का ऐसा मायावी संसार रचा गया है, जो देखने योग्य है। तभी दुनिया के पसंदीदा पर्यटक स्थलों में एक नाम सिंगापुर का भी है।  यहां की यात्रा के बाद  आप बार-बार आना चाहते हैं। 

  सिंगापुर जाने की बात सुनकर ही मन खुशी से झूम उठता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कम समय में सिंगापुर ने खुद को निखारा है भले ही क्षेत्रफल की दृष्टि से ये भारत के छत्तीसगढ़ जैसे राज्य से बहुत छोटा है, पर पर्यटन व व्यापार की दृष्टि से एक बड़ा केंद्र बन गया है।

singapore night view

singapore lion statueuniversal studio
  सिंगापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में यूनिवर्सल स्टूडियो, एक्वेरियम, सेंटोसा आइलैंड, संग्रहालय, जुरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर, हिन्दू और बौद्ध मंदिर शामिल हैं।   सिंगापुर भ्रमण के दौरान आपका सामना यहां की शानदार सड़कों और गगनचुंबी इमारतों से होगा। 

   सिंगापुर में सड़कों और अन्य स्थलों पर लगे पेड़ों की खास देखभाल की जाती है और उन्हें एक विशेष आकार दिया जाता है। यह बात इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। यही नहीं, शाम ढ़लते ही सिंगापुर का नजारा देखते ही बनता है। बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स और यहां की लाइफ स्टाइल खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

सिंगापुर की यात्रा . singapore yatra with cruise.

हमने अपनी सिंगापुर- मलेशिया यात्रा विथ क्रूज ट्रिप के लिए एक ट्रेवल कंपनी का टूर पैकेज लिया था। हमारे पैकेज में मुंबई से मलेशिया- सिंगापुर 5 दिन का भ्रमण साथमें 3 दिन का क्रूज ट्रिप भी शामिल था। मुंबई से हमें रात की फ्लाइट से कुवालालंपुर जाना था फिर वहाँ से सिंगापुर। रायपुर से मुंबई फ्लाइट हमने सुबह की चुनी थी, इसलिए मुंबई पहुंचने के बाद हमारे पास लगभग 8 घंटों का समय कुआलालम्पुर फ्लाइट पकड़ने के लिए था।

हमने इस समय का उपयोग मुंबई भ्रमण के लिए किया। टैक्सी द्वारा सिद्धिविनायक मंदिर, जुहू बीच, सीलिंक ब्रिज, मरीन ड्राइव आदि स्थानों की सैर की. सिंगापुर पहुंचकर एयरपोर्ट की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बाहर निकलने पर ट्रेवल कंपनी का गाइड हमारे नाम की तख्ती दिए हुए खड़ा था. यहां हमारे भ्रमण की शुरुवात क्रूज ट्रिप से होनी थी।

क्रूज का आनंद --

क्रूज डिपार्चर शाम के समय था, यह स्थान भी एक बड़े शॉपिंग मॉल से घिरा था हमने वहाँ कुछ खाने की सोची पर बहुत खोजने पर भी वहाँ हमे वेज फ़ूड नहीं मिला। कुछ चिप्स के पैकेट से ही काम चलाना पड़ा। गाइड ने बताया कि हमारा लंच वाला प्रोग्राम, क्रूज यात्रा के बाद एक्टिवट होना था।

क्रूज़ शिप में एंट्री के समय पासपोर्ट रखवा लिया जाता है और वहां से एक कार्ड जारी किया जाता है क्योंकि वहां कैश लेन देन नहीं किया जाता इसलिए वहां की सारी शॉपिंग उसी कार्ड के माध्यम से करनी होती हैं, जिसका भुगतान यात्रा समाप्ति पर किया जाता है।

cruisecruise

वहाँ हमारे लिए दो केबिन बुक थे, हर केबिन में दो व्यक्तियों के रुकने लायक बेड एवं वॉशरूम आदि की सुविधा होती है. cruise की भव्यता आप को अचंभित कर देगी। इसमें नीचे की चार मंजिलें संचालन एवं स्टाफ के लिए सुरक्षित थी और ऊपर की 6 मंजिल में यात्रियों के रुकने के लिए केबिन के अलावा 5 विशाल रेस्टोरेंट, टॉकीज theatre के अलावा घड़ियों से लेकर ज्वेलरी तक की शॉपिंग, मसाज पार्लर और कैसीनो की सुविधा भी होती है। इन अतिरिक्त सुविधाओं का भुगतान कार्ड के द्वारा करना होता है।

शाम के समय cruise डिपार्चर हुआ यह नजारा अत्यंत मनमोहक था। डेक में स्विमिंग पूल एवं रेस्टॉरेंट के अलावा बैठने के लिए कुर्सियां आदि की व्यवस्था थी। लाइट की रोशनी से नहाया हुआ डेक एवं आसपास का वातावरण अत्यंत मनमोहक था। क्रूज में मिलने वाला भोजन भी लाजवाब था। यहां चलने वाले रेस्टोरेंट का अलग-अलग समय निश्चित होता है वहां जाकर आप अपनी पसंद के अनुसार भोजन एवं नाश्ता ले सकते हैं।

यहां भारतीय खाने के स्वाद के अनुरूप विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होते हैं। डांस और म्यूजिक के कार्यक्रमों द्वारा cruise का वातावरण मनोरंजक रखा जाता है। यहां के थिएटर में बॉलीवुड गानों में रशियन कलाकारों की नृत्य नाटिका देखकर आपको आनंद आ जाएगा इसे अत्यंत आकर्षक तरीके से पेश किया जाता है।

आप चाहे तो किसी दूसरे थियेटर में बैठ कर फिल्म भी देख सकते हैं। यह यात्रा आपका दिल जीत लेगी। इस शानदार क्रूज यात्रा समाप्ति के बाद अब बारी थी सिंगापुर के विभिन्न टूरिस्ट प्लेसेस को देखने की जो इस प्रकार इस प्रकार है -

एक्वेरियम --

यहां के एक्वेरियम में आपका प्रवेश एक गुफानुमा रास्ते से होता है यह गुफा मोटे कांच से घिरी हुई है। इसमें चलते समय आप दाएं- बायें एवं ऊपर, मछलियों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं।

गुफा की समाप्ति के बाद कई हाल मिलेंगे जिनमें कांच के पार आप मछलियों के साथ विभिन्न समुद्री जीवो को जिनमें छोटी जेलीफिश से लेकर विशाल शार्क तक शामिल है, को देख सकते हैं।एक्वेरियम में जाकर मछलियों का इतने करीब से उनके प्राकृतिक रूप में देखना अद्भुत अनुभव है। एक्वेरियम रंग बिरंगी मछलियों से भरा पड़ा है।

aquariumsingapore aquarium

विंग्स ऑफ़ टाइम --

सेंटोसा में "विंग्स ऑफ़ टाइम" नाम का यह शो समुद्र के किनारे खुले में किया जाता है। दर्शकों के लिए काफी संख्या में कुर्सियां लगी होती है। यह शो शाम के समय होता है। इस लेजर शो में ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से पूरी कहानी कही जाती है।

इसका प्रस्तुतीकरण अत्यंत चित्ताकर्षक होता है जो अपने नाम विंग्स ऑफ़ टाइम को पूरी तरह सार्थक करता है, शो का समय कब खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता इसका वर्णन करना मुश्किल है। इसका मजा शो को देख कर ही लिया जा सकता है।

also read -

1. udaipur ki yatra. उदयपुर यात्रा

2. thailand trip in hindi.बैंकाक पटाया की सैर
universal studio

universal studiouniversal studio

यूनिवर्सल स्टूडियो -

यूनिवर्सल स्टूडियो सिंगापुर का एक प्रमुख आकर्षण है। यह बहुत बड़े क्षेत्र में स्थित है जिसे कई सेक्टरों में बांटा गया है यह मनोरंजन का एक अद्भुत संसार है। यहां टिकट (इसका मूल्य भारतीय मुद्रा में प्रति वयस्क 5000/- से अधिक है) लेने के बाद आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी शो या राइड में जा सकते हैं।

जैसे जुरासिक वर्ल्ड में आपको एक नहर में नाव से ले जाया जाता है. इस नहर के दोनों तरफ जंगल के वातावरण में मशीनी डायनासोर गति और साउंड के माध्यम से इस प्रकार सामने आते हैं मानों आप किसी प्रागैतिहासिक युग में पहुंच गए हों।

कहीं 5D फिल्मों का प्रदर्शन चल रहा होता है तो कहीं तेज़ राइड आनंद ले सकते हैं। हॉलीवुड फिल्मों के सेक्शन में कुछ प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग को recreate करके दिखाया गया है। यहां इतने ज्यादा मनोरंजन के साधन हैं कि आप शाम तक सभी को नहीं देख पाएंगे। शाम 6:00 बजे एक आकर्षक परेड निकाली जाती है इसके साथ यहां के कार्यक्रम बंद होते हैं।
jurassic park

सिंगापुर फ्लायर -

सिंगापुर का फ्लायर यानि झूला आकर्षण का केंद्र है, जिसमें काँच के वातानुकूलित चैम्बर में बैठकर पूरे शहर का नजारा ले सकते हैं। यह धीमी गति से घूमकर आधे घंटे में एक चक्कर लगाता है।

यात्रा में सावधानी --

1. यूनिवर्सल स्टूडियो जैसी जगह में अपने परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें अच्छा होगा कि किसी भी शो को देखने एक साथ जाए, नहीं तो बिछड़ने का डर होता है। परिवार के हर सदस्य के पास रुकने की जगह यानी होटल का पता एवं फोन नंबर जरूर देवें।

2. यहां होटल की चादर आदि गन्दी करने पर पेनाल्टी देनी पड़ती है। होटल की तरफ से मिलने वाले कम्प्लीमेंट्री नाश्ते के समय का विशेष ध्यान रखें। आपके ग्रुप को नाश्ते का जो समय दिया गया है उसके बाद किसी और ग्रुप का समय स्टार्ट हो जाता है, इसलिए लेट होने पर आपको allow नहीं किया जायेगा।

3. यदि स्वास्थ्य की कोई समस्या है तो अधिक भागदौड़ से बचते हुए अपना मनोरंजन करें। पासपोर्ट आदि सुरक्षित जगह पर रखें। अपने पैकेज में भोजन सुविधा पहले से ऐड करवा लें अन्यथा आपको शाकाहारी भारतीय रेस्टोरेंट खोजने में परेशानी हो सकती है। इस तरह कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपनी सिंगापुर ट्रिप का पूरा मज़ा ले सकते हैं।

यह पोस्ट "singapore yatra with cruise" आपको कैसी लगी। आपके सुझाव और सवाल कमेंट द्वारा बताएं। ऐसे ही अन्य खूबसूरत और आकर्षक स्थानों की जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

also read -
  1. mahabaleshwar hill station.महाबलेश्वर हिल स्टेशन
  2. mount abu ki poori jankari.माउंट आबू की जानकारी 


7 comments:

  1. This article describes the real personal experience..its very useful for ones who want to visit singapore😊

    ReplyDelete
  2. बहुत ही सुंदर लेख। हमारी भविष्य की यात्रा के लिए एक सहयोगी लेख। शाकाहारी भोजन पर आपके सुझाव महत्वपूर्ण हैं, हम जैसे शाकाहारियों के लिए आपका सुझाव काम आएगा।

    ReplyDelete
    Replies
    1. lekh psnd krne liye dhnywad. tour package me veg. food suvidha add krwa lene se singapore me bhojan sambandhi preshani nhi hogi.

      Delete
  3. Replies
    1. thanx. hm aage bhi aisi jankari lekr aate rhenge.

      Delete

Post Bottom Ad