Benefits of coconut water. नारियल पानी के जबरदस्त लाभ - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Friday 19 April 2019

Benefits of coconut water. नारियल पानी के जबरदस्त लाभ

Benefits of coconut water. नारियल पानी के जबरदस्त लाभ

नारियल प्रकृति का एक अद्भुत वरदान है। समुद्र तटीय इलाकों में नारियल बहुतायत में पाया जाता है और इसका हर भाग उपयोगी होता है। 
   जिस तरह नारियल का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ठीक उसी तरह तरह नारियल पानी भी सेहत के लिए काफी गुणकारी साबित होता है। नारियल का पानी पीने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही इसके फायदे भी अनेक  हैं।
coconut on sand

      नारियल पानी के सेवन से इम्यून सिस्टम सही रहता है। नारियल पानी में साइटोकिनिंस नामक तत्व होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकता है। इसी कारण इसे अमृत तुल्य माना गया है। 

     धार्मिक क्रियाकांड में नारियल का होना अनिवार्य है। इसके बिना पूजा पूरी नही होती। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है।  यह हमारे सेहत व सौन्दर्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं 

नारियल  पानी  के जबरदस्त लाभ

1. सुंदरता के लिए

नारियल पानी एक लो कैलोरी पेय है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन व विटामिन सी आदि होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं। सुंदरता और सेहत के लिहाज से नारियल और नारियल पानी दोनों बेहद फायदेमंद होते हैं।

   नारियल के उपयोग से ही अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे बॉडी क्रीम, ब्यूटी  क्रीम, कंडीशनर आदि का निर्माण किया जाता है। नारियल पानी से कील मुहासे दूर होकर स्किन साफ और चमकदार होती है।         

2.  हैंगओवर मिटाने के लिए 

अगर किसी को शराब के नशे का हैंगओवर हो तब उसे नारियल पानी पीने को  दीजिए, कुछ ही देर में उसका हैंगओवर उतर जाएगा। शराब पीने के कारण शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है इस कारण सुबह उठने पर उदासी महसूस होती है। 
 नारियल पानी में काफी मात्रा में मौजूद पोटाशियम  इलेक्ट्रोलाइट  इस कमी को दूर करता है और व्यक्ति तरोताज़ा महसूस करता है। 
coconut tree

3.  इम्यून सिस्टम मजबूत करे 

इसे पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद तत्व बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकते हैं और इसके नियमित उपयोग से बढ़ती उम्र  का पता नहीं चलता। और लम्बे समय तक  जवान दिख सकते  हैं।

4.  हार्ट के लिए फायदेमंद 

नारियल पानी पीने में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और ये फैट फ्री होता है, जिससे दिल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट होने के कारण नारियल पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन  सही रहता है। इस कारण हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

    इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट और पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लडप्रेशर और दिल की गतिविधियों को दुरुस्त करने में मदद करता है।

5. वजन कम करने में  

नारियल पानी पीने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती इसलिए यह वजन कम करने में सहायक है। नारियल के पानी में दूध से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, जो बॉडी को रिचार्ज करते हैं।क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा नहीं होती है, इसलिए वजन कम करना हो तो इसे पीना कारगर होता है। 

  कसरत करने के बाद जो लोग डिब्बा बंद एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं उनके लिए नारियल पानी बेहतर विकल्प है। 
coconut

 6. पेट के लिए उपयोगी 

इसे पीने से पाचनक्रिया भी दुरुस्त रहती है और कब्ज़ जैसी समस्या नहीं होती । डायरिया या उल्टी जैसी समस्या के लिए नारियल पानी फायदेमंद होता है। 
   इन समस्याओं के चलते शरीर में तरल पदार्थ की कमी से निर्जलीकरण हो जाता है। जिसे यह दूर करता है और कार्बोहायड्रेट का अच्छा स्त्रोत होने के कारण ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। 

7.  गर्भवती महिलाओं के लिए  

गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद लाभकारी है। इसमें उपस्थित विटामिन और तत्व बच्चे की सभी जरूरते पूरी कर देते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान सुबह होने वाले मॉर्निंग सिकनेस, यूरिन इन्फेक्शन को मिटाकर शरीर में पानी की कमी दूर करके प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।  नारियल के सेवन से स्किन साफ होती है और मान्यता है कि इससे बच्चा गोरा पैदा होता है। 

   बाजार में मिलने वाले कोक या पैक्ड जूस में प्रेज़रवेटिव होते हैं जो शरीर को दीर्घकाल में हानि पहुंचाते हैं और उनसे शरीर में विभिन्न प्रकार की समस्याएं पैदा होती हैं  परन्तु नारियल पानी हमें इन समस्याओं से बचाता है। 
   नारियल पानी से ब्लड प्रेशर कम होता है इसलिए यदि पहले से इसकी दवा ले रहें है तो आपका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो सकता है, इसका ध्यान रखें। नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों मे पानी की कमी दूर करने और स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।  
   आशा है ये आर्टिकल  "Nariyal pani benefits. नारियल पानी के जबरदस्त लाभ" आपको अच्छा लगा होगा इसे अपने मित्रों तक शेयर करें।  ऐसी और भी उपयोगी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad