how to sleep well. अच्छी नींद आने के उपाय - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Monday 8 April 2019

how to sleep well. अच्छी नींद आने के उपाय

how to sleep well. अच्छी नींद आने के उपाय

एक वयस्क व्यक्ति को 7- 8 घंटे नींद की जरूरत होती है।  नींद अच्छे से पूरी होने पर व्यक्ति में एनर्जी लेवल भरपूर होता है और वह अच्छा महसूस करता है। अच्छी नींद आने पर व्यक्ति अगले दिन अपने काम को सही ढंग से कर पाता है। 

    लेकिन बदलती जीवनशैली में भागदौड़ और तनाव भरी दिनचर्या के बाद नींद नहीं आने की शिकायत बढ़ती जा रही है। इससे चिड़चिड़ापन बढ़ने के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होता है। 
woman sleeping

  क्या आपको रात में नींद ठीक से नहीं आती? या फिर एक बार नींद खुल जाने के बाद दोबारा नींद नहीं आती?  अगर आप भी नींद से संबंधित ऐसी ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो ये उपाय जरूर अपनाएं।

अच्छी नींद आने के उपाय

1. टीवी और मोबाइल से दूरी बनाएं -
   
नींद न आने के सबसे बड़े कारणों में टीवी और मोबाइल फ़ोन की सबसे बड़ी भूमिका है। अच्छी नींद चाहिए तो सोने के समय  टीवी और मोबाइल को अपने बैडरूम से हटाना जरूरी है। 

  टीवी पर एक के बाद एक चलने वाले प्रोग्राम व्यक्ति को आगे की कहानी देखने पर विवश करते हैं और वह उन्हें देखने के चक्कर में पडकर अपनी नींद गंवाता है। 

   हर व्यक्ति के नींद का एक चक्र बना होता है। यदि नींद आने के समय में वह किसी टीवी या मोबाइल में व्यस्त होगा तो नींद उससे दूर भाग जाएगी। 
                   
  रात में सोशल साइट्स देखने और व्हाट्सअप  मेसेज पढ़ने और फॉरवर्ड करने की आदत धीरे से लत में बदल जाती है। इसके बाद  इसका समय बढ़ता चला जाता है और व्यक्ति के सोने का समय होने पर भी वह मोबाइल को नहीं छोड़ पाता। इस तरह उसके सोने के टाइम का चक्र प्रभावित होता है। नींद लेने की अवधि कम होते जाने से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या प्रकट होती है। 

2. डिनर में कम खाएं -  

रात का खाना  ऐसा होना चाहिए जिसे पचने में आसानी रहे। बहुत अधिक तेल मिर्च वाला खाना, विशेषकर डिनर में अवाइड करना चाहिए। सोने से जितना पहले हो सके रात का भोजन कर लेना चाहिए। सोने से 2 घंटे पहले भोजन कर  लेना श्रेयस्कर होगा।  

   इसके साथ रात में अधिक मात्रा में भोजन लेने से नींद में बाधा पड़ती है। अनिद्रा से छुटकारे के लिए सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध लेना फायदेमंद होगा।


3. सोने से पहले चाय-कॉफ़ी न पियें -  

चाय  और कॉफ़ी में कैफीन होता है जो आपके मस्तिष्क को सक्रिय कर देता है और नींद को भगा देता है। इसलिए सोने से पहले चाय -कॉफ़ी का सेवन करने से बचें। 
woman sleeping on soafa

4. तलवे की मसाज -  

सोने से पहले हाथ-पैर अच्छे से धोना जरूरी होता है। पैरों को साफ करके सरसों तेल की मालिश तलवों में करने से नींद अच्छी आती है। इससे शरीर का रक्त प्रवाह सही रहता है और थकान दूर होती है। अच्छी नींद के लिए रोज सोने से पहले इस मसाज से  अनिद्रा की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। 

  गर्मियों के मौसम में रात को सोने से पहले नहाना चाहिए। नहाने से थकावट दूर होती है। ताजगी आती है और तनाव दूर होता है।   इससे बहुत अच्छी नींद आती है।     

5. योग और ध्यान करें -  

अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग और व्यायाम बहुत कारगर है।  कुछ ऐसे भी योग हैं जिन्हें करने से नींद अच्छी आती है। 

 जैसे- शवासन, वज्रासन, भ्रामरी, अनुलोम विलोम प्राणायाम  नियमित रूप से करने से अनिद्रा की समस्या से  छुटकारा मिलेगा और पूरी नींद ले पाएंगे। योग करने के लिए सुबह का समय श्रेष्ठ होता है। 


     सोने से पहले  ध्यान कर सकते हैं।ऑफिस के काम, आर्थिक या घरेलू समस्याओं के कारण होने वाले मानसिक तनाव को दूर करने में ध्यान बहुत उपयोगी है। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और अच्छी नींद आयेगी।

6. मनपसंद म्यूजिक सुनें -  

सोने से पहले  कुछ देर अपनी पसंद के गाने सुनने से मानसिक शांति मिलेगी और नींद जल्दी आएगी। सुकून देने वाले शास्त्रीय संगीत या इन पर आधारित हिंदी फिल्मों के अनेक गीत हैं, जिनमें से अपनी पसंद के गीतों का चुनाव कर सकते हैं।

    संगीत के साथ नींद के संबंध को दुनिया भर के अध्ययनों में समर्थन दिया गया है।जिसमें पाया गया कि  लगभग 60 बीट्स प्रति  मिनट की लय के साथ संगीत,  नींद न आने की  समस्या में मदद करता है। यह युवा, बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं में समान रूप से काम करता है और संगीत लोगों को सो जाने में मदद करता है।

 also read-

  1. chitrakoot falls, Bastar, Chhattisgarh
  2. chai pine ke nuksan
    woman sleeping on bed

7. दिन में सोने की आदत से बचें -  

यदि आप चाहते हैं कि रात में अच्छी नींद आए तो दोपहर में  सोने की आदत से बचें।  दोपहर भोजन के बाद हल्की झपकी 15 से 20 मिनट की ली जा सकती है। पर यदि दोपहर को ज्यादा देर सोएंगे तो नींद के चक्र में बाधा पड़ेगी और रात में नींद नहीं आएगी। 

   रात में सोने का समय निश्चित होना जरूरी है। दिन भर सक्रिय रहने और काम में व्यस्त रहने से व्यक्ति थक जाता है और बेड पर जाते ही उसे  तुरंत नींद आ जाती है।

8. बैडरूम का वातावरण -  

अच्छी नींद और सुकून के बीच बहुत गहरा संबंध है। अगर आपके सोने का कमरा स्वच्छ और हवादार होगा तो नींद आसानी से आएगी। अपने बैडरूम को अंधेरा, ठंडा और शांत रखें। अपने  पड़ोसियों, ट्रैफिक या अन्य लोगों के शोर से बचने या उसे  समाप्त करने का प्रयास करें। इस काम में इयरप्लग भी मदद कर सकते हैं। 

    एक बेडरूम जो बहुत गर्म या बहुत ठंडा है, अच्छी नींद में बाधा पैदा कर सकता है।अधिकांश लोग शांत कमरे  में पर्याप्त वेंटिलेशन के साथ 18  -20  डिग्री सेंटीग्रेट तापमान में अच्छी नींद ले पाते हैं।  सुनिश्चित करें कि आपका बिस्तर आराम दायक है। 

  यदि  सुबह उठने पर  पीड़ादायक पीठ या गर्दन दर्द  हो तो इसका कारण आपके  गद्दे और तकिए की मोटाई और हार्डनेस हो सकता है, उसे चेंज करके देखें। 

9. चिंता और विचार-मंथन स्थगित करें-  

यदि आप किसी चीज के बारे में चिंतित महसूस करते हुए रात के दौरान जागते हैं, तो इसे कागज पर एक संक्षिप्त नोट करें और अगले दिन तक इसके बारे में चिंता करना स्थगित करें।  तब इसे हल करना आसान होगा। 

  इसी तरह, यदि कोई क्रिएटिव विचार (idea) भी आपको जगाए रख रहा है, तो उसे कागज पर नोट करें और आपको यह जानकर सो जाना चाहिए कि रात में अच्छी नींद लेने के बाद सुबह उसका पूरा लाभ ले पाएंगे। 

   आशा है ये पोस्ट "how to sleep well. अच्छी नींद आने के उपाय" आपको उपयोगी लगी होगी इसे शेयर करें। हेल्थ संबंधी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

also read -





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad