शिमला के बारे में जानकारी. facts about Shimla - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Friday 10 May 2019

शिमला के बारे में जानकारी. facts about Shimla

शिमला के बारे में जानकारी. facts about Shimla

गर्मियों में समर वेकेशन के लिए शिमला एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है, जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है।  मन को सुकून देने वाली हरियाली से घिरे शिमला को सात पहाड़ियों का शहर भी कहा जाता है। इसे  "पहाड़ियों  की रानी" का दर्जा भी प्राप्त है। 

   समुद्र की सतह से 2202 मीटर की ऊँचाई पर स्थित शिमला का अधिकतम तापमान गर्मी में भी 20 डिग्री के आस-पास रहता है। सुखद मौसम और पहाड़ियों की सुंदरता के कारण शिमला पर्यटकों के सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है।


shimla-view

  इस जगह का यह नाम "माँ काली" के दूसरे नाम "श्यामला" से उत्पन्न हुआ है। यात्रियों का स्वर्ग यह सुरम्य पहाड़ी क्षेत्र लोगों के  आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की  भीड़ भाड़ के बावजूद बना हुआ  है। शिमला एक हिल स्टेशन में पर्यटन का अनुभव देने के साथ ही,  एक शहर की लक्जरी सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाता है। 

  शिमला में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां से आसपास के अद्भुत और मनमोहक परिदृश्य का आनंद उठाया जा सकता है। जाखू, प्रॉस्पैक्ट, ऑव्सर्वेटरी, एलीसियम और समर यहां की महत्वपूर्ण पहाड़ियाँ हैं।  

शिमला कैसे पहुचें - 

रेल मार्ग - 

शिमला के पास का बड़ा स्टेशन कालका है। यहां से शिमला को जोड़ने के लिए विशेष छोटी लाइन की ट्रेन चलती है ये ट्रेन पहाड़ों को चीरती हुई खूबसूरत  नज़ारा दिखाते हुए शिमला पहुँचती है। कालका शिमला रेलवे, यूनस्‍को वर्ल्‍ड हेरिटेज में शामिल है। इस रेलवे ट्रेक को 1898 में तैयार किया गया था। 

सड़क मार्ग - 

चंडीगढ़ से शिमला की दूरी 118 km.और दिल्ली से 350 km. है। यहां से वातानुकूलित सरकारी और प्राइवेट बसों एवं टैक्सी के जरिये शिमला पहुंचा जा सकता है। 

वायु मार्ग -

जबरहट्टी में शिमला का एयरपोर्ट है इसके अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली इसके नजदीकी एयरपोर्ट हैं। 
shimla-forest

शिमला कब जाएँ -   

शिमला में साल भर पर्यटक आते हैं।  कुछ लोग सर्दियों में हिमपात से बर्फ से लदी  चोटियों और पर्वतमाला को निहारने के साथ बर्फ-स्केटिंग और स्कीइंग का आनंद लेने के लिए शिमला  आना  पसंद करते हैं। शिमला में  गर्मियों और सर्दियों के कार्निवाल जैसे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है,  इस  दौरान यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। 
    यदि आप शिमला की यात्रा  मार्च से जून के बीच गर्मियों के महीनों में करते हैं तो आप ग्रीष्म कार्निवाल में भी शामिल हो सकते हैं।इस दौरान  शिमला में तरह तरह के फूलों को देखनें और प्रकृति के लाइव रंगों का आनंद लिया जा सकता है। 

    हिमपात देखने और एडवेंचर स्पोर्ट्स  जैसे बर्फ-स्केटिंग, स्कीइंग इत्यादि का आनंद लेना चाहते हैं तो शीतकालीन महीनों में जा सकते हैं दिसंबर महीने में शीतकालीन कार्निवाल में शामिल होने के लिए पर्यटक यहां आते हैं।

    इस दौरान यहां बर्फबारी देखने को मिलती है। जो लोग नवंबर और फरवरी के बीच शिमला आना  चाहते हैं, वे अपने साथ भारी ऊनी कपड़े लेकर जाएं। जुलाई और अगस्त महीने में यहां बारिश होती है। 
snowy-winter-in-shimla

 क्या खरीदें -

कला और शिल्प के मामले में शिमला को एक बहुत समृद्ध विरासत मिली है। यहां के हैंडी क्राफ्ट्स को दुनिया भर में निर्यात किया जाता है।  यहां आने वाले पर्यटक अपनी शिमला विजिट की यादों को ताज़ा रखने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के हैंडीक्राफ्ट्स खरीदते हैं।  

     आप यहां से बांस के आइटम और कशीदाकारी किये हुए कपड़े खरीद सकते हैं, जो इस क्षेत्र की विशेषता है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग शिमला का एक प्रमुख उद्योग है। यहां की दुकानों से जैम,जेली, स्क्वैश और जूस पर्यटक खरीद सकते हैं।


 इसके अलावा धातु के गहने, पत्थर की आकर्षक मूर्तियों  और सुंदर चित्रों को भी देख और खरीद सकते हैं, जिनमें शिमला का जन - जीवन  प्रदर्षित होता हैं। लक्खरी बाजार में आप लकड़ी के बने बर्तन, छोटे बक्से और नक्काशी युक्त फैंसी आइटम खरीद सकते हैं। सबसे आकर्षक वस्तुओं में  स्वेटर, कालीन और कंबल शामिल हैं, जिसे दुनिया भर में निर्यात किया जाता है।
shimla-view
   

शिमला के दर्शनीय स्थान  

 1. समर हिल्स - 

शिमला की 7 पहाड़ियों में से एक समर हिल्स है। यहां पहुंचने के बाद आप को पेड़ों पर जमी बर्फ देखने को मिलेगी। जो आप की सारी थकान मिटा देगी। यहां से प्राकृतिक दृश्य बहुत सुन्दर दिखता है। सनराइज और सनसेट के समय लोग यहां इकट्ठे होते हैं। यहां की हरियाली लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह स्थान अत्यंत लोकप्रिय है।

2. स्कैंडल पॉइंट - 

शिमला शहर के मध्य में स्थित यह जगह स्कैंडल पॉइंट के नाम से जानी जाती है। यहां से चारो ओर की बर्फ से ढंकी पहाड़ियों और घाटियों का दृश्य बहुत सुन्दर दिखता है। 
  

3.  अन्‍नांडले -

शिमला की यह जगह अपनी बेशुमार खूबसूरती के लिये फेमस है। ब्रिटिश काल में यहां अंग्रेज क्रिकेट और पोलो खेलने के लिये आया करते थे। यहां अभी गोल्फ कोर्स होने से गोल्फ प्रेमियों की पसंदीदा जगह है। ये जगह अपने आप में बहुत खूबसूरत है। 

4. जाखू हिल - 

शिमला का सबसे ऊँचा यह हिल, शिमला से 2 km. की दूरी पर स्थित है। यहां हनुमान जी की विशाल प्रतिमा है। एडवेंचर प्रेमियों के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां की चढ़ाई आसान नहीं है। 

5. कुफरी -

अगर आप शिमला जाने वाले हैं तो कुफरी जरूर जायें। कुफरी शिमला से 19 किलोमीटर दूर है। कुफरी बर्फबारी के लिये काफी मशहूर जगह है। कुफरी को विंटर स्पोर्ट्स कैपिटल भी कहा जाता है। सर्दियों में यहां स्कीइंग और आइस स्केटिंग का मज़ा ले सकते हैं।

 also read - 



shimla

 6. चाडविक फॉल - 

यह  समर हिल के पास ही स्थित है और शिमला से 7 km.की दूरी पर है। यहां ऊंचाई से गिरता हुआ झरना बहुत खूबसूरत लगता है। पानी भरा होने के कारण यहां आसपास हरियाली बहुत है। यहां से शिमला को पानी सप्लाई होता है।  

7.  माल रोड -


यह शिमला का व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां विभिन्न प्रकार की दुकानें, उत्कृष्ट शोरूम, डिपार्टमेंटल स्टोर हैं। यहां की खूबसूरती आप को अपनी ओर आकर्षित करेगी। यहां के हिमाचल एम्पोरियम से अति सुंदर हस्तशिल्प उत्पादों जैसे मिट्टी के बर्तन, आभूषण और ऊनी कपड़े खरीदे जा सकते हैं। तिब्बती कालीन और पश्मीना शॉल ले सकते हैं, जो स्थानीय दुकानों और टेंट लगाकर बेंची जाती है। 

  यहां कई दुकानों से आप छोटे-छोटे स्मृति चिन्ह, दस्ताने, मोजे और स्वेटर भी ले सकते हैं जो केवल यहां पाए जाते हैं। यह स्थान अपनी रंगीन और जीवंत हिमाचली टोपी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह टोपियां काफी सस्ती और आरामदायक होती हैं। माल रोड पर सामानों की खरीदारी करते समय मोलभाव करना न भूलें क्योंकि दुकानदार अक्सर सामान की कीमत शुरू में बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं।
      
      स्वादिष्ट भोजनके लिए मॉल रोड़ पर कई कैफे और रेस्तरां हैं। यह रेस्तरां स्थानीय व्यंजनों में विशेषज्ञ होते ही हैं, अन्य प्रकार के व्यंजनों की भी सर्विस प्रदान करते हैं। यहां का कैफे सोल, द डेवीकोस जैसे रेस्तरां भारतीय, इतालवी और चीनी फ़ूड के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा इंडियन कॉफी हाउस भी यहां उपलब्ध हैं। 

8.  नालदेहरा -

अगर आप शिमला जा रहे हैं तो आप को नालदेहरा जरूर जाना चाहिये।  समुद्र दल से 2044 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह का अपना जादू है। घने हरे भरे पेड़ और सुरम्य शांत वातावरण आपको सम्मोहित कर लेते हैं । यहां घुड़सवारी करके पूरी पहाड़ी का सौंदर्य दर्शन किया जा सकता है। 
shimla-map

9.  सोलन -

शिमला से 43 km. की दूरी पर स्थित सोलन को मशरूम सिटी ऑफ इंडिया और सिटी ऑफ गोल्‍ड के नाम से जाना जाता है। ये क्षेत्र मशरूम और टमाटर उत्पादन के साथ अपने डांस और  शुलिनी मेला के लिये भी काफी प्रसिद्ध है। 

   अपनी सुंदरता के कारण  सोलन पर्यटकों को हमेशा से लुभाता रहा है, इसीलिए यहाँ साल भर लोगों का आना जाना लगा रहता है। सोलन के बारे में कहा जाता है कि यहां के स्वच्छ वातावरण में आकर किसी भी प्रकार का रोगी, रोगमुक्त हो जाता है। 

   यहाँ की खूबसूरती मन को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां सैर करना है तो - बड़ोग, करोल गुफा, सनावर, बौद्ध मठ, चैल, डगशाई, कसौली, कुनिहार घाटी, मोहन नेशनल पार्क जैसी जगहों पर जा सकते हैं। 

10.  शिमला स्‍टेट म्‍यूजियम -

अगर आप शिमला घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो आप को उस लिस्‍ट में शिमला स्‍टेट म्‍यूजियम का नाम भी शामिल करना चाहिये। 1974 में इसे तैयार किया गया था। 


    इसके अलावा शिमला में और भी बहुत सी देखने योग्य जगह हैं शिमला की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त से अधिक है। पहाड़ियों, झरने, जंगल और झीलों के अलावा, शिमला में कई अन्य दिलचस्प स्थल हैं। 

    यहां ग्लेन वन के मनोरम दृश्य का आनंद लें जो शिमला का एक और पिकनिक स्थल है। क्राइस्ट चर्च, तारा देवी मंदिर और संकट मोचन मंदिर जैसे धार्मिक स्थल स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के लिए भी दर्शनीय हैं।
  

   आशा है इस पोस्ट "शिमला के बारे में जानकारी. facts about Shimla" में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे शेयर कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस की जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

also read -






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad