Benefits of Drinking Hot Water- गर्म पानी पीने के 8 आश्चर्यजनक फायदे - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Friday 27 March 2020

Benefits of Drinking Hot Water- गर्म पानी पीने के 8 आश्चर्यजनक फायदे

Benefits of Drinking Hot Water-गर्म पानी पीने के 8आश्चर्यजनक फायदे 

"जल ही जीवन है" अर्थात पानी हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक है।डॉक्टरों के अनुसार प्रतिदिन लगभग आठ गिलास पानी पीना आदर्श है। कुछ लोगों को सुबह उठते ही एक कप कॉफी या चाय पीने की आदत होती है। वहीं आप में से कुछ ने अपनी दिनचर्या शुरू करने के लिए एक गिलास ठंडा पानी पीने का विकल्प चुना हो सकता है।

   ये बातें सुबह की आदतों में शामिल हो सकती हैं, परन्तु इसमें पुनर्विचार किया जा सकता है। क्योंकि ख़ाली पेट अत्यधिक गर्म कॉफी या चाय पीने से एसिडिटी के अलावा पेट की अन्य खतरनाक बीमारियाँ भी हो सकती है इसी तरह ज्यादा ही ठंडा पानी पीने से गुर्दे खराब हो सकते हैं। 

hot-water

   शोध से पता चलता है कि खाली पेट गुनगुना या हल्का गर्म (luke warm) पानी पीने से सबसे अधिक स्वास्थ्य लाभ मिलता है, भले ही इसका स्वाद उतना अच्छा नहीं होता।इसके लिये पानी को उबालते समय उसमें अदरक मिलाया जा सकता है या पीते समय पानी गुनगुना रहने पर नीम्बू का रस मिलाकर पी सकते हैं। 

   आयुर्वेद के अनुसार हल्का गर्म पानी पीने से पित्त और कफ दोष शांत होता है और आप कई गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं।हालांकि नार्मल पानी पीना भी ठीक रहता है, परन्तु गर्म पानी के अपने कुछ विशेष लाभ होते हैं जो ज्यादातर लोगों की जानकारी में नहीं है।

गर्म पानी पीने के आश्चर्यजनक फायदे (Surprising Benefits of Drinking Hot Water) -


1. शरीर की आंतरिक सफाई -


खुद को निरोग रखने के लिए सुबह उठकर बिना कुछ खाये हल्का गर्म पानी पीना एक आसान तरीका है। यह बहुत ही शानदार उपाय आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। जब आप गर्म पानी पीते हैं, तो आपके शरीर का तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप पसीना आता है। 

  यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर इसकी ठीक से सफाई में मदद करता है। दूषित पदार्थों से शरीर के मुक्त होने पर वह किसी भी बीमारी से लड़ने में सक्षम हो पाता है।
woman-drinking-water

2. मोटापा कम करने में -

यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि एक गिलास गर्म पानी और नींबू से अपने सुबह की शुरूवात करें। 

  आश्चर्यजनक रूप से गर्म पानी आपके शरीर के बॉडी फैट को तोड़ने में मदद करेगा। गर्म पानी, शरीर के अच्छे मेटाबोलिज्म को बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा है। 

3. पेट को ठीक रखता है -

यदि आप सुबह एक गिलास गर्म पानी पीते हैं तो आप अपने पाचन तंत्र को बेहतर काम करने के लिए उत्तेजित करेंगे। 

   इससे भूख न लगने की समस्या भी खत्म होती है। भोजन के बाद ठंडा पानी पीने की मनाही की जाती है क्योंकि इससे पाचन क्रिया में बाधा पड़ती है और ऑयली फ़ूड  पचना मुश्किल हो जाता है। इसलिए बेहतर है कि थोड़ा सा गर्म पानी,  ठंडे पानी के गिलास की जगह लें। 

  गर्म पानी, पेट की  आंतरिक प्रणाली (internal system) से दूषित पदार्थों को निकाल कर आंतों को सही ढंग से अपना काम करने में मदद करता है।

   गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और यह गैस की समस्या में भी राहत देता है। दिन की तुलना में रात के समय पाचन कमजोर होता है, यदि रात के समय गर्म पानी पीते हैं तो खाना जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है
pouring-water

4. कब्ज़ (constipation) को दूर करे -

प्रतिदिन सुबह एक ग्लास गर्म पानी पीने से पेट ठीक से साफ़ होता है और कब्ज़ की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है। गर्म पानी  पेट में मौजूद  अवशेष खाद्य पदार्थों को विघटित करता है, यह आपके मल त्याग को सामान्य और परेशानी से मुक्त बनाने में मदद कर सकता है।

    पानी की कमी से कब्ज की समस्या हो सकती हैं। आंत में मल जमा होने से धीरे धीरे यह कठोर हो जाता है, जिससे आंत की क्रियाशीलता धीमी पड़ने लगती है। इसलिए कहा जाता है कि हर सुबह एक गिलास गर्म (luke warm) पानी का सेवन करें जब आपका पेट खाली हो। 

5. समय से पहले बुढ़ापा रोकें -

चेहरे पर पड़ती झुर्रियां आपको परेशान करने लगी हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है, आज ही से गर्म पानी पीना शुरू कर दें।  
  यह आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करता है, कुछ ही हफ्तों में त्वचा में कसाव आने लगेगा और स्किन चमकदार हो जाएगी। 

   गर्म पानी पीने से त्वचा की कोशिकाओं को ठीक करने में मदद मिलती है जो आपकी त्वचा की लोच को बढ़ाती हैं।आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों के साफ़ होने के कारण आप स्वयं को अधिक तेज़ और फुर्तीला महसूस करते हैं।
woman

6. बालों के लिए उपयोगी -

गर्म पानी पीने से बालों की जड़ें सक्रिय होकर बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। गर्म पानी का उपयोग बालों की जड़ की नियमित गतिविधि को बढ़ावा देता है और बालों के विकास की रुकावट को खत्म करता है। जिससे बाल घने और चमकदार होने लगते हैं साथ ही यह सिर में रूसी या डैंड्रफ से लड़ने में मदद करता है।

7.  यह दर्द को कम करता है -

मासिक धर्म की ऐंठन और दर्द को कम करने के लिए एक शक्तिशाली प्राकृतिक उपाय गर्म पानी है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, गर्म पानी सभी प्रकार के ऐंठन के लिए एक प्रभावी उपाय है। गर्म पानी जोड़ों के दर्द को भी कम करता है। 

also read -

1.Crorepati kaise bane-करोड़पति बनने के सफल टिप्स


2.Veichle insurance claim- कार दुर्घटना क्लेम कैसे लें

3.Job interview tips and answers in hindi  


drinking-water

8. यह रक्त परिसंचरण में सुधार करता है -

जब आप एक गिलास गर्म पानी पीते हैं तो यह तंत्रिका तंत्र के साथ पूरे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जो  मांसपेशियों और तंत्रिका गतिविधि के उचित ढंग से कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण है। 

   यह रक्त परिसंचरण को ठीक करने में मदद करता है, मांसपेशियों को ढीला करने और रक्त प्रवाह सही करने में उपयोगी होता है।

   इस प्रकार हमने गर्म पानी पीने के 8 आश्चर्यजनक लाभ देखे हैं जो आपके शरीर को तब होंगे जब आप सुबह एक गिलास गर्म पानी पीना शुरू करेंगे। इससे लाभ उठाने के लिए आपको कुछ सावधानियां रखना भी आवश्यक है - 

गर्म पानी के प्रयोग में सावधानियां

1. पानी गुनगुना (Luke warm) ही पीना है अर्थात पानी गर्म करने के पश्चात उसे आपके शरीर के तापमान के लगभग आने दें, इसके बाद ही पियें। यदि पानी ज्यादा गर्म हुआ तो न केवल आपके होंठ जल सकते हैं बल्कि पेट के आंतरिक अवयवों को भी नुकसान पहुंच सकता है। 

2. गर्म पानी का गिलास मुँह से लगाते ही उसे खत्म करने की जल्दी न करें अर्थात इसे आराम से घूँट घूँट करके ही पीना है।  

3. जब प्यास लगे तभी पानी पियें। बहुत अधिक पानी पीना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। 

4. रात में सोते समय उठकर गर्म पानी न पियें, इससे आपकी नींद में बाधा पड़ सकती है।

  आशा है ये आर्टिकल "Benefits of Drinking Hot Water- गर्म पानी पीने के 8 आश्चर्यजनक फायदे" आपको उपयोगी लगा होगा। इसे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ शेयर कर सकते हैं। अपने सवाल और सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखें। ऐसी ही और भी उपयोगी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। 

also read -

1. Importance of Bell-पूजा में घंटी क्यों बजाते हैं

2.RTGS, NEFT aur IMPS kya hai 

3.Makan kaise bnaye? Rent agreement kaise bnayen?



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad