10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Friday 25 March 2022

10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान

10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान 

घूमने के शौकीन लोगों के लिए इस दुनिया में बहुत से सुंदर और आकर्षक स्थान हैं। अगर इन अद्भुत, विस्मयकारी और मनमोहक स्थानों में से चयन करना हो तो यह तय करना मुश्किल हो सकता है कि किसकी यात्रा करनी है। इस आर्टिकल में हम दुनिया के उन 10 सबसे सुंदर स्थानों के बारे में बात करने वाले हैं,  जो निश्चित रूप से आपकी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की लिस्ट में सबसे ऊपर आने लायक हैं। आइये दुनिया की इन 10 सबसे अधिक सुंदर जगहों के बारे में जानते हैं। 


10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान


विश्व के सबसे सुन्दर 10 स्थान (10 Best Places To Visit in The World)


1. प्लिटविस झीलें (Plitvice Lakes), क्रोएशिया -


मध्य क्रोएशिया में प्लिटविस लेक नेशनल पार्क 295 वर्ग किमी का वन आरक्षित क्षेत्र है। यह 16 सीढ़ीदार झीलों की एक श्रृंखला के लिए जाना जाता है, जो झरनों से जुड़ती है। ये एक चूना पत्थर की घाटी में फैली हुई है। प्लिटविस झील क्रोएशिया गणराज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।

10-world-most-beautiful-places

   अपनी असाधारण प्राकृतिक सुंदरता के साथ, इस क्षेत्र ने हमेशा प्रकृति प्रेमियों को प्रमुखता के साथ आकर्षित किया है, पार्क में मुख्य रूप से वन वनस्पति व घास के मैदानों के साथ झीलें शामिल है, जो पार्क का सबसे आकर्षक हिस्सा हैं। इसे देखने के लिए प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। 


    इसकी झील प्रणाली में 16 बड़ी और कई छोटी झीलें शामिल हैं, विशिष्ट हाइड्रोजियोलॉजिकल स्थितियों के कारण, झील प्रणाली को ऊपरी और निचली झीलों में विभाजित किया गया है। ये सभी झीलें एक साथ विभिन्न प्रकार के झरने और आकर्षक पुलों से जुड़े हुए हैं। 


10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान

    यहां पर आप प्राकृतिक और मानव निर्मित रास्तों से इस बेहद खूबसूरत यात्रा स्थल में सैर का आनंद लेते हुए  280 मीटर की सबसे कम ऊंचाई वाली झीलों और इसके ऊपर सबसे ऊंचे 1,000 मीटर पर स्थित झील का सौंदर्य दर्शन कर सकते हैं। यहां यात्रा करने के लिए फेरी भी ले सकते हैं। 


2.विक्टोरिया जल प्रपात (Victoria Falls) -


विक्टोरिया फॉल्स, दक्षिणी अफ्रीका में ज़ाम्बेज़ी नदी पर एक झरना है, यह ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे के बीच की सीमा पर स्थित है और इसे दुनिया के सबसे बड़े झरनों में से एक माना जाता है। इसकी चौड़ाई 1,708 मीटर और ऊंचाई 108 मीटर है। विक्टोरिया फॉल्स दुनिया के सात प्राकृतिक अजूबों में से एक है। 


10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान

 5.5 लाख क्यूबिक मीटर प्रति मिनट की आश्चर्यजनक गति के साथ इससे गिरने वाली पानी की
मात्रा अपनी तरह की सबसे अधिक है। इस वाटर फॉल की धुंध इस क्षेत्र को ढक लेती है, जिससे बहुत ही लुभावना दृश्य उपस्थित होता है। यहां निर्मित होने वाले इंद्रधनुष को 50 किमी दूर से देखा जा सकता है।   


10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान

   यहां आकर ज़ाम्बेज़ी नदी चौड़ी, बेसाल्ट चट्टान पर गड़गड़ाहट के साथ गिरती है और धुंध का निर्माण करके आकर्षक दृश्य उपस्थित करती है। यहां आने का रास्ता वर्षा वन से होता हुआ और धुंध से आच्छादित है। यहां आने वाले पर्यटक को फॉल्स के दृश्यों की एक अद्वितीय श्रृंखला के मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। यहां एक विशेष सुविधाजनक स्थान नाइफ-एज ब्रिज है, जहां से पर्यटक मुख्य जलप्रपात का बेहतरीन दृश्य देख सकते हैं।


3. ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) -


ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर रीफ किसी भी प्रकृति प्रेमी के लिए निर्विवाद रूप से सबसे अच्छे अवकाश स्थलों में से एक है, जो प्रकृति के सबसे अविश्वसनीय चमत्कारों में से एक को देखना चाहता है। यह रीफ इतना विशाल है कि इसे अंतरिक्ष से देखा जा सकता है। यहां आकर पर्यटक अद्वितीय समुद्री जीवों और पौधों की 1000 से अधिक अद्भुत प्रजातियों का आनंद लेने का अवसर समुद्र में गोता लगाकर प्राप्त कर सकते हैं।


10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान


   ग्रेट बैरियर रीफ, ऑस्ट्रेलिया के उत्तरपूर्वी तट से दूर प्रशांत महासागर में कोरल से निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा चट्टान  है। ग्रेट बैरियर रीफ 16 से 160 किमी तक की अपतटीय दूरी पर 2,000 किमी से अधिक दूरी तक फैली हुई है, और इसकी चौड़ाई 60 से  250 किमी तक है।  


10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान


   ग्रेट बैरियर रीफ का जल-पर्यावरण, दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर की सतही जल परत से बनता है।  सतह के पानी का तापमान 21 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है, जिसने कोरल को फलने-फूलने में सक्षम बनाया है (वे वहां मौजूद नहीं हो सकते जहां औसत तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर जाता है)। पानी आमतौर पर क्रिस्टल-क्लियर होता है, जिसमें 100 फीट की गहराई तक स्पष्ट रूप से देखा जा सकता हैं।


4. अंगकोर वाट मंदिर (angkor wat temple)-


भारत में आस्था के केंद्र हिन्दू देवी-देवताओं के कई छोटे और विशाल मंदिर स्थित है। परन्तु कम लोग ही जानते हैं कि विदेशों में भी ऐसे कई मंदिर हैं जिन्हें दुनियाभर में जाना जाता है।  भारत से लगभग 4800 कि.मी. की दूरी पर बना भगवान विष्णु का अंगकोर वाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर और सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक भी है।


10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान

   यह मंदिर कंबोडिया देश के अंकोर शहर में मीकांक नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर का पुराना नाम यशोधपुर था जिसे अब अंगकोर वाट मंदिर के नाम से जाना जाता है। कुछ साल पहले ही टाइम मैगज़ीन ने दुनिया के पांच आश्चर्यों में इस मंदिर को शामिल किया था। यह मंदिर परिसर 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है।


   अंगकोर वाट मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान विष्णु का यह मंदिर इतना खास है कि कंबोडिया देश का यह राष्ट्रीय प्रतीक है। कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज पर भी इस मंदिर को अंकित किया गया है। मंदिर की दीवारों पर आपको रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों के कई प्रसंग देखने को मिल जाएंगे। 

10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान

    अप्सराओं के नृत्य, मुद्रा, कलाचित्र  व असुर और देवताओं के मध्य हुए समुन्द्र मंथन के दृश्य को भी यहां की दीवारों पर अंकित किया गया है। अंगकोर वाट मंदिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने 12 वीं शताब्दी में कराया था, लेकिन कहा जाता है कि इसका समापन धरणीन्द्रवर्मन के शासन काल में हुआ था। इस मंदिर को यूनेस्को ने भी विश्व विरासत में शामिल किया है।


5. झांगये डैनक्सिया जियोपार्क (Zhangye Danxia National Park), चीन


Zhangye Danxia National Park चीन के उत्तर-पश्चिम में गांसु प्रांत में स्थित है। झांगये डैनक्सिया जियोलॉजिकल पार्क पर्यटकों के बीच "इंद्रधनुष पर्वत" के रूप में बहुत लोकप्रिय है, और इसे दुनिया के "सबसे खूबसूरत" स्थानों में सूचीबद्ध किया गया है। यहां की पहाड़ियों के रंग लाखों वर्षों में तलछटी खनिज (Minerals) की परत द्वारा बनाए गए हैं, इंद्रधनुषी लाल, पीले और संतरे रंग को देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे कि आप कोई जादू देख रहे हैं।


10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान

   यह किलियन पर्वत की तलहटी में स्थित है। राष्ट्रीय उद्यान 322 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। झांग्ये डैनक्सिया जियोपार्क, पहाड़ियों और रॉक संरचनाओं में रंगों के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। रॉक फॉर्मेशन और पहाड़ियों की ढलान ऐसी दिखती हैं जैसे उन्हें चित्रित किया गया हो। 


    यह कह सकते हैं कि झांगये नेशनल जियोपार्क दुनिया का अनोखा और रंगीन राष्ट्रीय उद्यान है।यहां के रंगीन परिदृश्य का निर्माण बलुआ पत्थर और खनिजों द्वारा वर्षों से एक-दूसरे के ऊपर स्तरित होने से हुआ है। बारिश, हवा और समय ने इन चट्टानों की संरचनाओं को ढलान वाली पहाड़ियों और खड्डों के विभिन्न रूप में तराशा है। 


6. बोलीविया साल्ट लेक (Bolivia Salt Lake)-


जब आप दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में सोचते हैं, तो आप शायद पहाड़ों या जंगलों के बारे में सोचते हैं। लेकिन आपकी सूची में, दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक दर्पण शामिल नहीं होगा।दरअसल, बोलीविया में एक जगह है जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा आईना है, इस जगह का नाम सालार डी उयुनी है।  


  सालार डी उयुनी 10,582 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा नमक क्षेत्र है, जिसमें बादलों का दृश्य एकदम आईने की तरह प्रतिबिम्बित  होता है।  ये इलाका एंडीज शिखर के पास दक्षिण-पश्चिम बोलीविया के पोटोसी में डैनियल कैम्पोस प्रांत में फैला हुआ है, ये जगह समुद्र तल से 3,656 की ऊंचाई पर स्थित है। 


10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान

 यहां का दृश्य इतना शानदार होता है कि ये प्रकृति के किसी सपने के समान लगता है, जिसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है. इस जगह पर आप खुद को किसी आईने की तरह देख सकते हैं, आपको अपने चारों ओर सिर्फ आईने ही आईने नजर आएंगे। 


   इसका रहस्य यह है कि यहां कभी एक झील हुआ करती थी, जो सूखने के बाद नमक के रेगिस्तान में तब्दील हो गई।  ये जगह नमक से ढकी हुई है और एकदम समतल है,  यहां चलने पर ऐसा महसूस होता है कि आप आसमान में उड़ रहे हैं और शीशे में आपका प्रतिबिंब दिखाई दे रहा है।

 

world-most-beautiful-places

    सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा और भी विचित्र होता है, ऐसा लगता है कि सूरज जमीन और आसमान दोनों जगह से निकल और अस्त हो रहे हैं। तब ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती।यह जगह खूबसूरत होने के साथ एक और विशेषता लिए हुए है, यहां दुनिया में लीथियम का सबसे बड़ा भंड़ार है।  दुनिया की 50-70 फीसदी लीथियम यहां से प्राप्त होती है। 


   ये अनोखी जगह दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। शहर से काफी दूर होने के कारण इस इलाके में कई होटल भी बनाए गए हैं। परंपरागत साधनों की कमी के चलते इस इलाके के कुछ होटलों में दीवार, छत और फर्नीचर को सालार के नमक के ब्लाक से बनाया गया है। शुष्क परिस्थितियों, रात के ठंडे तापमान और भयंकर रेगिस्तानी सूरज के बावजूद, सालार डी उयूनी  जीवन को बरकरार रखता है, जिसमें गुलाबी राजहंस और दुर्लभ हमिंगबर्ड शामिल हैं।


7. माचू पिचू (Machu Picchu) -


माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिकी देश पेरू मे स्थित इंका सभ्यता से जुड़ा हुआ एक ऐतिहासिक स्थल है जो समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊँचाई पर उरुबाम्बा घाटी के ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित है। माचू पिच्चू को 7 जुलाई 2007 दुनिया के 7 अजूबों में से एक घोषित किया था। यहां की प्राचीन सीढ़ीयां और आश्चर्यजनक वास्तुकला के साथ आसपास के पहाड़ों के विहंगम दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। 

world-most-beautiful-places

   मान्यता है कि 1430 ई के दौरान इंकाओं ने अपने शासकों के आधिकारिक स्थल के रूप में माचू पिच्चू का निर्माण किया था परन्तु थोड़े समय बाद ही यह वीरान हो गया। माचू पिच्चू का निर्माण इंकाओ की पुरातन शैली में हुआ है, इसमें पोलिश किये गए पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। वैसे माचू पिच्चू का रहस्य बहुत ही गहरा है। आज तक पूरे भरोसे के साथ नहीं कहा जा सकता कि माचू पिच्चू का निर्माण क्यों और किसके द्वारा करवाया गया था।


   माचू पिच्चू एक बहुत ही खास और अद्भुद संरचना है जिसका संबंध एलियंस से भी बताया जाता है। कई वैज्ञानिकों कहा कहना है कि इतना शानदार आर्किटेक्चर इंसान के द्वारा बनाया हुआ नहीं हो सकता। लेकिन पेरू के रहने वालों का कहना है कि उनके पूर्वज स्थापत्य कला को जानते थे और उन्होंने ही इसका निर्माण किया है।


   माचू पिच्चू की यात्रा पर्यटकों के लिए बेहद यादगार साबित हो सकती है। माचू पिच्चू की खूबसूरती देखने के बाद ही पता लगता है कि यह अमेरिका का एक प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल क्यों है। माचू पिच्चू की यात्रा के लिए आप बस या ट्रेन से यहां पहुंच सकते हैं। लेकिन यहां हेलीकाप्टर से जाना आपको अलग मजा देगा।


8. एफिल टावर (Eiffel tower), फ्रांस -


पेरिस फ्रांस की राजधानी (capital) है और यह फ्रांस का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे ज्यादा विजिट किया जाने वाला शहर भी है। यहां हर साल लगभग 80 मिलियन (80 million) लोग घूमने आते हैं, जो इसे दुनिया का सबसे ज्यादा visit किया जाने वाला शहर बनाते हैं। 


10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान

  पेरिस की सबसे सुंदर जगहों में एफिल टावर, नोटर डेम, डिजनीलैंड इत्यादि शामिल है। लेकिन  एफिल टावर बहुत ही प्रसिद्ध है, इसकी ऊंचाई 324 मीटर और इसका वजन 7000 टन है। दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संग्रहालय ( museum) पेरिस में ही है और इस संग्रहालय का नाम लुवर म्यूजियम (Louvre Museum) है। एफिल टावर और म्यूजियम के बाद सबसे अधिक लोग डिज्नीलैंड को देखने आते हैं।


9. दुबई (Dubai)-


दुबई, एशिया के सबसे खूबसूरत शहरो मे गिनती होता है, साथ ही एशिया का सर्वाधिक पर्यटको वाला शहर भी है। अपनी ऊँची इमारतों व आकर्षक मनोरंजन पार्क के अलावा दुबई विशेषकर गोल्ड की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट जगह है।  दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल (shoping mall) भी है। इस शॉपिंग मॉल में 1200 से अधिक दुकानें, 4 मंजिलें और कुल रिटेल एरिया 5 लाख वर्ग मीटर  है।


world-most-beautiful-places

   दुबई में बुर्ज खलीफा (burj khalifa) दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, और कुल मिलाकर यह 828 मीटर ऊँचा है, यहां पर्यटक (visitors) 125 वीं मंजिल तक जा सकते हैं। अपने आकर्षक स्थानों के कारण दुबई सर्दियों के महीनों (Winter months) में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक बन गया है।


10. मोरेन झील (Moraine Lake)-


मोरेन झील, कनाडा के बानफ नेशनल पार्क में एक हिमाच्छादित झील है, जो दस पहाड़ियों की घाटी में लगभग 1,884 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। झील का क्षेत्रफल 50 हेक्टेयर है। इसका पानी सबसे अद्भुत  है, फ़िरोज़ा रंग के पानी की हरी -नीली छटा गर्मियों में ग्लेशियरों के पिघलने के साथ और बढ़ जाती है।


also read -


Most Dangerous Places For Travel-दुनियां के 10 सबसे खतरनाक स्थान 


Chitrakot Falls, Bastar-चित्रकोट तीरथगढ़ जल प्रपात 


Precautions while Selling Your Property-प्रॉपर्टी बेचते समय सावधानियां 

 

world-most-beautiful-places

    दस चोटियों की घाटी में स्थित, मोरेन झील पहाड़ों, झरनों और चट्टानों से घिरी हुई है, जो इतना आश्चर्यजनक दृश्य बनाती है कि लगता है यह वास्तविक नहीं बल्कि कल्पनालोक है। झील के किनारे बैठने पर चारों ओर का अद्भुत नज़ारा और शुद्ध पहाड़ी हवा आपको मदहोश कर देती है। 


   यहां कैनोइंग और हाइकिंग की सुविधा उपलब्ध है। झील के चारों ओर कई पैदल मार्ग से लेकर  कठिन पर्वतारोहण मार्ग तक हैं। सर्दियों के दौरान, स्कीइंग के लिए यह एक लोकप्रिय स्पॉट बन जाता है। नवंबर से अप्रैल के अंत तक अत्यधिक हिमस्खलन के कारण झील में प्रवेश की अनुमति नहीं होती है।


   आशा है ये आर्टिकल "10 world most beautiful places-दुनिया के 10 सबसे सुंदर स्थान" आपको पसंद आया होगा, इसे अपने मित्रों को शेयर कर सकते हैं। अपने सवाल एवं सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखें। ऐसी ही और भी उपयोगी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। 


also read -


Malaysia Tourist Places And Travel Tips-मलेशिया टूर गाइड 


Business Without Experience-बिना अनुभव के बिज़नेस कैसे करें 


11 Best Jodi of Bollywood-बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियां 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad