Dance me career kaise banaye. कोरियोग्राफर कैसे बने - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Wednesday 27 February 2019

Dance me career kaise banaye. कोरियोग्राफर कैसे बने

डांस में करियर कैसे बनाये? कोरियोग्राफर कैसे बने? 

 नृत्य भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है. शादी, जन्मोत्स्व, स्टेज और फिल्म डांस के बिना अधूरे हैं. इसके अतिरिक्त धार्मिक कार्यक्रमों जैसे नवरात्रि, जन्माष्टमी में नृत्य किया और देखा जाता है।हमारे देश में हर प्रदेश का अपना लोक नृत्य है, जहां उनकी  नृत्य की एक परम्परागत शैली है। इसके अलावा शास्त्रीय  नृत्य- कत्थक, भरतनाट्यम, ओडिशी शैली की अपनी गरिमा और स्थान है. भारत में  Western Dance का भी क्रेज है। हिप हॉप, सालसा, टैंगो, जैज़, लेटिन से लेकर बालरूम डांसिंग तक युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।  यह आप पर निर्भर करता है की आप कौन सी डांस फॉर्म में खुद को निपुण बनाना चाहते है। 

group dance indian
   यदि आपमें डांस के प्रति रूचि है, डांस करना आपको पसंद है, तो जितनी जल्दी हो सके किसी अच्छे प्रशिक्षण संस्थान को ज्वाइन करलें। जितनी  कम उम्र से  प्रशिक्षण लेना प्रारम्भ कर देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा.

नृत्य प्रशिक्षण लिए कुछ लोकप्रिय संस्थाएं -  

1.  संगीत नाटक अकैडमी (नई दिल्ली), 

2. नाट्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ कत्थक एंड कोरिओग्राफी (बंगलोर), 

3. स्कूल ऑफ़ फाइन आर्ट्स एंड म्यूजिक (इंदौर), 

4. फ्लेम स्कूल ऑफ़ आर्ट्स (पुणे), 

5. खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय (खैरागढ़, छत्तीसगढ़), 

6. राजस्थान डांस अकैडमी आदि हैं।



   मुंबई में श्यामक डावर इंस्टिट्यूट ऑफ़ परफार्मिंग आर्ट्स और The Danceworx Performing Arts Academy जैसी निजी संस्थाएं भी हैं। डांसिंग में आप एक वर्ष का सर्टिफिकेट, तीन साल की डिग्री, डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स कर सकते है.


      डांसिंग के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। हालांकि देखा जाए तो किसी भी क्षेत्र में सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप उसके लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं और उसे कितना पसंद करते हैं, पर डांसिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए यह और भी जरूरी हो जाती है कि आपने उसके लिए कितनी मेहनत की है। यहां कुछ ऐसी ही चीजें बताई गई हैं, जिनके जरिये आप डांसिंग के क्षेत्र में  सफलता हासिल कर पाएंगे :- 

  जरूरी योग्यताएं -

डांस को करियर बनाने के लिए जरूरी योग्यताएं ये है -

1. डांस क्षेत्र की जानकारी -  

देश और विदेश में होने वाली डांस क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखें। वर्तमान समय में लोकप्रिय डांस पद्धति को फॉलो करें, उसकी बारीकियों को समझें। मॉडर्न डांस शैली में यह अधिक जरूरी है। क्लासिक डांस शैली के लिए अपने क्षेत्र के गुरुओं से कला की बारीकियों को समझने का प्रयास करते रहें। सीनियर कलाकारों से मिलें और उनको परफॉर्म करते हुए देखें। यदि मुंबई में रहते हों तो किसी डांस ग्रुप को ज्वाइन करने से अधिक फायदा होगा।  
indian dance form

 2. डांस में रचनात्मकता -  

डांसिंग एक क्रिएटिव आर्ट है. चाहे क्लासिकल हो या मॉडर्न डांस, इसमें बुनियादी तकनीकों पर अमल करते हुए अगर आप अपनी इनोवेशन से  कुछ नया जोड़ते है तो वह आपकी पहचान बन सकता है।कोरियोग्राफर बनने के लिए जहाँ आपके पास नर्तकों के समूह को डायरेक्ट करने की कला होनी चाहिए। वहीँ  गीत के बोल के अनुरूप  मुद्राओं का ज्ञान और डांस के हर आयाम की नालेज के साथ  धैर्य होना जरूरी है।

 3. स्टेज परफॉर्मेंस

स्टेज से न हो डर, इसके लिए  आपमें आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। जो  सतत अभ्यास से आता  है। पहले छोटे मंच से शुरू करके  स्कूल कॉलेज के मंच पर परफॉर्म करें जिससे स्टेज फियर समाप्त होगा। फिर बड़े  मंचों पर आसानी से परफॉर्म कर  पाएंगे।

also read
  1. singapore ki yatra with cruise
  2. advantage of ginger

desi girl dance


 4. फिट शरीर एवं चेहरे के भाव  - 

लय ताल की समझ के साथ मंच पर परफॉर्म करते समय चेहरे पर सम्पूर्ण भाव होने आवश्यक है।  दृश्य या गीत के बोल के अनुरूप चेहरे के भाव होने चाहिए तभी आपका परफॉरमेंस प्रभावी होगा। मानवीय भावनाओं को चेहरे के  एक्सप्रेशंस द्वारा व्यक्त करने की प्रैक्टिस जरूरी है।

   इसके  अलावा नृत्य के लिए काफी उर्जा (energy) की आवश्यकता होती है जो शरीर के फिट रहने से ही आती है। वैसे तो नृत्य अपने आपमें सम्पूर्ण व्यायाम है, परन्तु फिट रहने के लिए एरोबिक के साथ योग और ध्यान का सहारा लिया सकता है. जो शारीरिक लाभ के साथ मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने में उपयोगी होगा। 
hemamalini

 डांसिंग के क्षेत्र में यहां बना सकते हैं करियर -



 1. डांस स्कूल --

 किसी डांस स्कूल में डांस टीचर बन कर काम शुरू करें। वहां आप स्कूल संचालन का ढंग समझ पाएंगे।जिससे आगे चलकर स्वयं का डांस स्कूल खोल सकते हैं। या फिर आप चाहें अलग-अलग उम्र के लोगों को डांस सिखा सकते हैं, उन्हें प्राइवेट कोचिंग दे सकते हैं। 

     यह काम अपने घर से शुरू सकते हैं। बाद में संख्या बढ़ने पर बड़ा हॉल किराये से  लिया जा सकता है। लोगों के घर जाकर डांस सिखाने में अधिक पैसे मिलेंगे। थोड़ा नाम होने के  बाद सेलीब्रिटी डांस  ट्रेनर भी बन सकते हैं। 


2. स्टेज परफॉर्मेंस दे सकते हैं  - 

देश विदेश में डांस परफॉर्म करने वाले बहुत से ग्रुप होते हैं, जिन्हे ज्वाइन किया जा सकता है। यहां लाइव शो में परफॉर्म करना होता है, इससे स्टेज फियर भी दूर होगा और कुछ कमाई भी शुरू हो जाएगी। अपना  ग्रुप बनाकर टीवी डान्स  शो में भी भाग ले सकते हैं। आजकल शादियों में संगीत कार्यक्रम अनिवार्य होने लगे हैं।  आप चाहें तो इन संगीत कार्यक्रमों और वेडिंग में डांस ग्रुप बनाकर परफॉर्म कर सकते हैं। या अपने ग्रुप को वहां भेज सकते हैं। 

group dance

3. बॉलीवुड कोरियोग्राफर  - 

बॉलीवुड में डांस कोरियोग्राफर  बनकर नाम और  पैसा कमाया जा सकता है। इसके लिए किसी बॉलीवुड कोरियोग्राफर को असिस्ट करना होगा। अगर आपमें योग्यता है और अपने काम को धैर्य के साथ सही तरीके से करेंगे तो लोगों का ध्यान आपकी ओर जायेगा।कुछ दिन असिस्ट करने के बाद किसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई गाना choreograph करने का मौका मिल सकता है। अगर आपका गाना हिट हुआ तो मौके मिलते जाएंगे।  

    इसके अलावा विभिन्न कला केन्द्रों, दूरदर्शन, और शैक्षणिक संस्थानों में डांसर्स की नियुक्ति की जाती है। टीवी स्टूडियो से जुड़कर भी करियर की शुरुआत की जा सकती है। इन दिनों कई बड़ी कंपनियां डांस के प्रोग्रामों को sponsor और promote करने लगी हैं, जिससे डांसिंग एक आकर्षक career बनता जा रहा है।

 तन-मन को रिलैक्स करना है तो अपने नृत्य में डूबकर आनंद लीजिए क्योकि नृत्य ऐसी कला है, जो हमें भगवत्ता के करीब ले आती है। 


      इस लेख "Dance me career kaise banaye" के बारे में अपनी रॉय बताना न भूलें और पसंद आने पर इसे शेयर करें। हमें e-mail subscribe करें जिससे इस वेबसाइट में आने वाली पोस्ट की जानकारी आपको email द्वारा मिल सके। 
also read - 

  1. actor kaise bane?
  2. film director kaise bane?
  3. writer kaise bane?


1 comment:

Post Bottom Ad