Thailand trip in hindi. बैंकाक -पटाया (Bangkok-Pattaya) की सैर - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Saturday 15 June 2019

Thailand trip in hindi. बैंकाक -पटाया (Bangkok-Pattaya) की सैर

Thailand trip in hindi. बैंकाक -पटाया (Bangkok-Pattaya) की सैर 

भारत से पहली बार विदेश यात्रा पर जाने का ख्याल आते ही जो सबसे पहला नाम पर्यटकों के दिमाग में आता है वो थाईलैंड का ही होता है।  भारत से थाईलैंड का नजदीक होना और अपेक्षाकृत सस्ता होना भी इसका एक कारण है।  

   थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले देशों में से एक है। थाईलैंड का एक नाम सियाम भी है।थाईलैंड में पर्यटन स्थलों की विविधतापूर्ण सूची उसे और आकर्षक बनाती है। 

   यहां देखने योग्य स्थानों की कोई कमी नहीं है। यहां यात्रा करने पर आपको पसंद आयेंगे रेतीले समुद्रतट, उष्णकटिबंधीय द्वीप, पुरातात्विक स्थल,  वनस्पति और पक्षी जीवन,  बौद्ध मंदिर, महल एवं शॉपिंग मॉल के साथ पटाया और बैंकॉक की चकाचौंध कर देनी वाली नाईट लाइफ

pattaya

  थाईलैंड की प्राकृतिक सुंदरता भी अद्भुत और दर्शनीय है साथ ही इसके सांस्कृतिक स्थलों में छिपी थाई पहचान को देखा जा सकता है। विश्व के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले देशों की सूची में थाईलैंड शीर्ष देशों में स्थान पाता है। 

  हमने अपनी थाईलैंड यात्रा का 7 डे प्लान एक ट्रेवल एजेंसी के जरिये बनाया था यह एक ग्रुप टूर था जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के 20 लोग शामिल थे। भारत से बैंकाक जाने के लिए चेन्नई या कोलकाता से जाना अधिक सुगम होता है। हमने कोलकाता से बैंकाक की फ्लाइट पकड़ी थी।आइये जानते हैं पर्यटकों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय इसके दो शहर बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) के बारे में - 

बैंकॉक (Bangkok) 

थाईलैंड की राजधानी साउथ ईस्ट एशिया के प्रसिद्ध पर्यटन शहरों में से एक है। बैंकॉक में हर प्रकार के यात्रियों के लिए बहुत कुछ मौजूद है।बैंकॉक अपनी आकर्षक नाइटलाइफ और थाई मसाज के साथ अपने बिंदास पन और यौन परिवर्तन करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए भी जाना जाता है।

  नाईट मार्केट से लेकर शॉपिंग मॉल और फ्लोटिंग बाजारों तक, शॉपिंग प्रेमियों के लिए बैंकॉक एक आकर्षक स्थान है।  तो आइए जानते हैं, बैंकॉक के इन दिलचस्प स्थानों के बारे में - 

बैंकाक में क्या देखें -

1. बैंकॉक सफारी वर्ल्ड

सफारी वर्ल्ड वन्यजीवों का एक पार्क और चिड़ियाघर है।   बैंकॉक में स्थित सफारी वर्ल्ड देखने देश विदेश से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। यह बैंकॉक के सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है। यहां जंगली जानवर और डाल्फिन मछलियों को ट्रेंड करके उनसे शो करवाए जाते हैं। 

  सफारी पार्क में आप डॉल्फिन शो का आनंद ले सकते हैं। इसमें एक बड़े से पूल में डाल्फिन मछलियों से तरह तरह के करतब करवाए जाते हैं, जो दर्शकों को आश्चर्य के साथ रोमांच से भर देते हैं।

    यहां कार्यक्रम के दौरान बजने वाले बॉलीवुड सांग सुनकर भारतीय दर्शकों का आनंद दुगुना हो जाता है। इसके अलावा स्पाई वॉर और हॉलीवुड काउबॉय स्टंट, जंगल क्रूज, बर्ड शो और सी लॉयन जैसे बेहतरीन शो यहां देख सकते हैं। सफारी पार्क का वातावरण अद्भुत है। यह बड़ों और बच्चों दोनों के मनोरंजन के लिए एक शानदार जगह है।
the-grand-palace-bangkok

2. द ग्रैंड पैलेस

चाओ फ्राया नदी के किनारे स्थित द ग्रैंड पैलेस पर्यटकों के लिए प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे और 3.30 बजे के बीच खुलता है। बैंकाक शहर में स्थित द ग्रैंड पैलेस बेहतरीन वास्तुकला और उत्कृष्ट शिल्प कौशल से युक्त एक विशाल परिसर है।  यह पैलेस थाईलैंड के राजाओं का सरकारी निवास होने के साथ बैंकॉक के पवित्र स्थलों में गिना जाता है। 

3. वाट फो (wat pho)

वाट फो को टैम्पल ऑफ रिक्लाईनिंग बुद्ध भी कहा जाता है और यह शहर के सबसे बड़े और प्रसिद्ध मंदिर परिसरों में से एक है। 46 मीटर लंबी बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा बैंकॉक आने वाले हर पर्यटक के लिए आकर्षण का केंद्र है। सोने का पानी चढ़ी हुई बुद्ध की प्रतिमा देखने में विहंगम और अद्भुत लगती है।  

    यहां बौद्ध धर्मावलम्बियों की भारी भीड़ जुटती है। मंदिर की शिल्पकला में भारतीय संस्कृति की झलक दिखायी देती है। वाट फो परिसर के अंदर बुद्ध की कई प्रतिमाएं हैं। रंगीन टाइल्स, चीनी मिट्टी के फूल और चीनी मूर्तियां यहां के दृश्य को सुंदर व आकर्षक बनाती हैं। वाट फो को देश में थाई मसाज के प्रतिष्ठित स्कूल के रूप में भी जाना जाता है। 

4. सियाम ओशन वर्ल्ड

सियाम ओशियन वर्ल्ड दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे बड़ा मछलीघर है। यह बैंकॉक में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। सियाम पैरागॉन शॉपिंग मॉल के दो मंजिल नीचे, सियाम ओशन वर्ल्ड एक जलीय वंडरलैंड है और पूरे परिवार का मनोरंजन करता है। यहां बच्चों के लिए पेंगुइन को खाना खिलाना, रेनफोरेस्ट ज़ोन फीडिंग सहित डाइविंग सूट के साथ सीधे डाइव लगाकर दुर्लभ जलचरों का नज़ारा ले सकते हैं।

    यहां  शीशे की तली वाली बोट के जरिये विभिन्न जलीय जीवों को देखा जा सकता है। सियाम ओशियन वर्ल्ड में आप शार्क मछली के साथ गोताखोरी कर सकते हैं और इन्हें खाना भी खिला सकते हैं। बैंकॉक यात्रा के दौरान यह जगह यात्रियों के लिए जन्नत जैसी है।

5. चाटूचक मार्केट

चाटूचक मार्केट, साउथ ईस्ट एशिया का सबसे बड़ा बाजार है और यहां 8000 से अधिक स्टाल हैं। सभी तरह के कपड़े, चमड़े का सामान, आकर्षक ज्वेलरी, पौधे या अनोखे पालतू जानवर खरीदना चाहते हैं तो चाटूचक बाजार में आपको  बहुत सारी वैरायटी मिल जाएगी। यह बाजार केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है।

6. मैडम तुसाद म्यूजियम

यह संग्रहालय अपनी कला के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और यहां पर्यटकों की भारी भीड़ होती है। बैंकॉक के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रसिद्ध हस्तियों के मोम से बने पुतलों को देखा जा सकता है।

   यहां बॉलीवुड सितारों के साथ हॉलीवुड सितारों, स्थानीय हस्तियों, खेल जगत के प्रसिद्ध खिलाडियों के साथ राष्ट्राध्यक्षों के हूबहू दिखने वाले पुतले हैं, जिनके साथ सेल्फी भी ले सकते हैं। 

7. चाओ फ्राया नदी (Chao Phraya River)


इस नदी को बैंकॉक की जीवनदायिनी कहा जाता है। प्रतिदिन हजारों पर्यटक इसके घाटों पर दिखायी देते हैं। यहां चलने वाली विशाल बोट के द्वारा आप नदी का अद्भुत नजारा कर सकते हैं। 

    रात्रि के समय बोट की डेक से  देखने पर नदी तट के आसपास की रौशनी से नहाई इमारते और नदी पर पड़ता उनका प्रतिबिम्ब बहुत खूबसूरत दिखाई पड़ता है। धीमी गति से चलती हुई बोट में नर्तकी का डांस देखते हुए डिनर का मज़ा लिया जा सकता है। आप अपने  बैंकाक के यात्रा पैकेज में इसे जरूर शामिल करवाए।

 8. ड्रीम वर्ल्ड मनोरंजन पार्क ( Dream World Amusement Park) 

यह मनोरंजन पार्क, थान्याबुरी में स्थित है। अगर बच्चों के साथ बैंकाक गए हों तो यहां उनके लिए एक से बढ़कर एक आकर्षण है। रिलैक्स करने के साथ मनोरंजन की सुविधा यहां प्राप्त होती है। यहां केबल कार की सवारी सहित मनोरंजन के अन्य साधन भी उपलब्ध हैं। इसके खुलने का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होता है। 

   इसके अलावा आप बैंकॉक में किक बॉक्सिंग, अयुथ्या सिटी, कैलिप्सो शो, ग्रीज नाइट क्लब,  सियाम स्क्वायर, टर्मिनल 21, नाइट मार्केट आदि बहुत सी जगहों को देख सकते हैं।
pattaya-thailand

पटाया (pattaya)

थाईलैंड का पटाया शहर अपनी मौज-मस्ती के लिया जाना जाता है।  बेहतरीन समुद्र तटों, द्वीपों और समुद्री पार्क के लिए विख्यात pattaya में घूमने-फिरने लायक अनेक खूबसूरत जगह हैं, तभी तो यहां लाखों पर्यटक हर साल घूमने के लिए आते हैं। 

   सूर्योदय से सूर्यास्त तक, पटाया के समुद्र तटों में वाटर स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है। रात्रि होने पर यही समुद्र तट और सड़के रंगीन नाइटलाइफ़ के लिए जानी जाती हैं।थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से 147 किमी दूर पटाया एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन इसलिए है क्योकि यहां सिंगल टूरिस्ट हो या कपल, परिवार हो या व्यवसायी, पटाया में सभी के लिए कुछ न कुछ है। 

   आइये जानते हैं लहरों के बीच नज़ारों की सौगात देते इस शहर में ऐसा क्या है जो सैलानी यहां खिचे चले आते हैं।

पटाया (pattaya) के देखने योग्य स्थान  

1. अल्काजार शो  (Alcazar Show) 

अल्काज़ार शो एक अद्भुत शो है, जो एक अलग ही दुनिया में दर्शकों को ले जाता है। करीब 1 घंटे के इस शो में नृत्य, संगीत लाइटिंग और वेशभूषा के माध्यम से एक अलग ही संसार रचा जाता है। थाई संस्कृति के नाटक और नृत्य कला का सामंजस्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

   ऐसा माना जाता है कि पटाया आने वाला कोई भी पर्यटक इस शो को देखे बिना वापस नहीं जाता। हमारे भी पटाया घूमने की शुरुआत इसी शो से हुई थी।
pattaya-beach

2. वाॅकिंग स्ट्रीट (Walking Street)

Pattaya की यह सड़क मनोरंजन के लिए विशेष रूप से मशहूर है । यहां वाहन आने की अनुमति नहीं है। इसका नाम ही वाॅकिंग स्ट्रीट है। इस सड़क में पैदल चलने वालों की इतनी भीड़ हो जाती है कि वहां पर आसानी से गुजरना मुश्किल होता है।

 यहां सड़क के दोनों किनारों पर मनोरंजन के लिए एक्स जोन, नाइट क्लब, अलग अलग तरह के बार, डिस्को क्लब,  रेस्टोरेंट, हवाई क्लब, आयरन क्लब और शो (shows) आदि हैं।Walking Street  में नज़ारा शाम के 6 बजे के बाद ही दिखना शुरू होता है, और इसकी जगमगाहट सुबह तक चलती है। 

   यहां हर जगह अपने तरीकों से पर्यटकों को रिझाने की कोशिश होती है। यहां पर आप किसी रेस्टोरेंट में लाइव किक बॉक्सिंग ( kick Boxing)  का शो भी देख पाएंगे। 
nong-nooch-village

3. नोंग नूच विलेज 

नोंग नूच विलेज दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे बड़ा और खूबसूरत वनस्पति उद्यान है। इसकी विशेष प्रसिद्धि का कारण यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और हाथियों का शो है। हाथियों का यह शो अपने आप में अनूठा है जिसमें हाथियों के विभिन्न तरह के करतब देखे जा सकते हैं। यहाँ पर आप हाथी को सूंड में ब्रश पकड़कर सुंदर पेंटिंग बनाते हुए भी देख सकते हैं।  

 यह पटाया के सबसे महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है। यह ध्यान रखें कि हाथियों का शो  (Elephant Show)  या सांस्कृतिक शो (Thai Cultural Show) कब शुरू होता है। इस टूर में आधे दिन का समय लगता है।

also read -

1. visit to goa. गोवा की सैर 

2. डिप्रेशन का इलाज  
elephant-show-in-thailand

 4. कोरल आईलैंड (Coral Island)

 ये एक सफ़ेद रेत का कोरल से घिरा हुआ टापू ( Island )  है जहाँ पानी और बीच में होने वाले सभी वाटर स्पोर्ट्स करने को मिलेंगे। स्पीड बोट से इस टापू में जाते हुए आपका गाइड 2 और जगह ले जायेगा। एक जगह अंडर सी वाक ( Undersea Walk) का आनंद ले सकते हैं जहां विशेष तरह के ऑक्सीजन युक्त मास्क पहनाकर आपको समुद्र के तल पर ले जाया जाता है। वहां पर तल के वातावरण के साथ छोटी समुद्री मछलियों को तैरता हुआ देख सकते हैं। 

   दूसरी जगह पर पैरा सेलिंग ( Para Sailing ) करने का मज़ा ले सकते हैं। फिर वापस बीच पर लौटकर नहाने का आनंद लिया जा सकता है। 
coral-island-by boat

 थाई मसाज  (Thai Massage) 

थाई मालिश (massage) के बगैर थाईलैंड यात्रा अधूरी है। थाई मसाज शरीर को रिलैक्स करने की अपनी पद्धति के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। भारतीय आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी मालिश से अनेक उपचारों का विवरण मिलता है। थाई मसाज भी भारत और चीन की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों से प्रभावित है। 

   थाईलैंड में थोड़ी थोड़ी दूर पर मसाज पार्लर मिल जायेंगे जहां आपको कई तरह के मसाज के विकल्प मिलेंगे।  ये ज़रूरी नहीं की यहां पूरे शरीर की मालिश करवाई जाए, आधे घंटे में आप फुट मसाज, बैक मसाज या हेड मसाज भी करवा सकते हैं।

थाईलैंड में खानपान 

थाईलैंड में थाई -चाइनीज मूल के लोगों की अधिकता है, यहां पर खाने पीने के लिए नानवेज चीजें चारों तरफ मिलेंगी। वैसे थाईलैंड में भारतीय भी रहते हैं और यहां भारतीय भोजन के लिए कई रेस्तरां भी उपलब्ध हैं। 

   अगर शाकाहारी भोजन चाहते हैं तो अपने टूर पैकेज में इसे पहले से शामिल करवा लेना ठीक रहेगा। सामान्यतः जिस होटल में आप रुकते हैं वहां नाश्ते की सुविधा कॉम्प्लिमेंटरी उपलब्ध करवाई जाती है। जिसमें फ्रूट्स और जूस के साथ भारतीय नाश्ता भी उपलब्ध होता है। 

     यहां ध्यान रखें, आपके होटल-रूम में एक फ्रिज होगा जहां बियर के कैन, वाइन  और जूस वगैरह होंगे यदि आप इनका उपयोग करते हैं तो चेक आउट के समय इसका बिल आपको पे करना होगा।

  सिंगापुर जैसी जगहों में होटल में सप्लाई किये जाने वाले नल के पानी को पीने के उपयोग में लाया जा सकता है और इसके पूर्णतः सेफ होने की गॉरन्टी होटल मैनेजमेंट द्वारा दी जाती है परन्तु थाईलैंड में पीने योग्य पानी खरीदना होता है अतः अपनी जरूरत के हिसाब से 5 लीटर पानी का कैन खरीदकर रख सकते हैं।  

  आशा है ये आर्टिकल "Thailand trip in hindi. बैंकाक -पटाया (Bangkok-Pattaya) की सैरआपको पसंद आया होगा इसे अपने मित्रों तक शेयर कर सकते हैं। अपने सवाल और सुझाव कमेंट द्वारा बतायें। ऐसी ही अन्य उपयोगी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

also read -

1. सिंगापुर की यात्रा.singapore yatra with cruise

2. शिमला के बारे में जानकारी facts about shimla



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad