Mango benefits & side effects. आम (mango) के फायदे और नुकसान - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Wednesday 12 June 2019

Mango benefits & side effects. आम (mango) के फायदे और नुकसान

Mango benefits & side effects. आम (mango)के फायदे और नुकसान

सम्पूर्ण भारत में पाया जाने वाला आम अत्यंत उपयोगी, दीर्घजीवी, सघन तथा विशाल वृक्ष है।  पुराने समय से ही हमारे देश में आम के बगीचे लगाने की परम्परा रही है। भारतीय प्रायद्वीप में आम की खेती हजारों वर्षों से हो रही है दुनिया में आम के कुल उत्पादन का 50% से अधिक भारत में पैदा किया जाता है। 

  जन सामान्य में इसकी व्यापकता इस बात से देखी जा सकती है कि हमारे  हवन, यज्ञ, पूजा, कथा, त्योहार तथा सभी मंगलकार्यों में आम के फल, लकड़ी, पत्ती में से किसी एक भाग का उपयोग प्राय: किया जाता है। 

  आम के पके फल अत्यंत स्वादिष्ट और बलप्रद होते हैं। खाने में परम तुष्टिदायक होने के साथ आम, फलों का राजा है और बहुत तरह से उपयोग होता है। भारत सहित अनेक देशों का यह राष्ट्रीय फल है। 
mango-tree-&-fruits

   आम का फल बहुउपयोगी होता है ,इससे चटनी, खटाई, अचार, पना, जूस, कैंडी, मुरब्बा आदि बनाते हैं। 

    भारत में मुख्य रूप से 12 किस्म के आम होते हैं, आम की विशेष उत्तम जातियों में  लँगड़ा, हापुस, अलफांजो, चौसा, दशहरी ,रसालू, शामिल हैं। भारतीय आम अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।  आम कई गुणों से भरपूर होता है, इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइबर होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

  आम विटामिन ए, बी और सी के साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्त्रोत  है।  आइये जानते हैं आम के औषधीय गुण और हेल्थ बेनेफिट के बारे में -

1. गर्मी में लू से बचाव -


गर्मियों में अगर दोपहर में घर से बाहर निकलना हो तो आम के पने का सेवन करना गर्मी और लू के दुष्प्रभाव से बचने का बेहतर उपाय है।स्वादिष्ट होने के साथ आम का पना शरीर में पानी के स्तर को बैलेंस रखता है।

   इसे बनाना भी सरल है - कच्चे आम को पानी में उबाल कर इसका गूदा निकाल लें फिर इसमें पुदीना, जीरा, काली मिर्च,  स्वादानुसार नमक, शक्कर और पानी मिलाकर मिक्सी में मिक्स करलें। फिर इसे ठंडा करके इसका सेवन करें। 

also read -
mango-fruits

2. पेट के लिए उपयोगी -


आम में कई एंजाइम्स मौजूद होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं, इससे भोजन जल्दी पच जाता है। ये एंजाइम हमारी पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाएं रखते हैं साथ ही इसमें उपस्थित तत्व शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है। 

3. अपच (Indigestion) में फायदेमंद -


आम की गुठलियों को निकालकर उन्हें धूप में अच्छी तरह सुखा लें। फिर इन गुठलियों को पीसकर उनका पाउडर बना लें।

    इस पाउडर में स्वाद के नुसार काला नमक और जीरा मिलाकर रख लें। अपच की शिकायत होने पर थोड़ी मात्रा में ये चूर्ण खाने से अपच की समस्या दूर होती है। 

4. दुबलापन दूर करने में - 


दुबले पतले व्यक्ति अगर अपना वजन बढ़ाना चाहें तो उन्हें आम के रस में दूध मिलाकर पीना चाहिए। यह प्रयोग शरीर के लिए पुष्टिदायक होने के साथ शरीर को उर्जा प्रदान करता है। 

  कुछ दिनों तक इस प्रकार सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होकर व्यक्ति वीर्यवान बनता है।रोज़ाना कम से कम 1 आम दूध के साथ खाएं।आम के पूरे सीज़न खा सकें तो बेहतर होगा। 
mango-tree-with-fruit

5. आम का एंटी बायोटिक गुण -

आम खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। आम के अंदर बहुत से एंटी-बायोटिक तत्व होते हैं, जिसके कारण यह बहुत सी बीमारियों से शरीर को बचाता है।

  अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी के रिसर्च से पता चला है कि आम के भीतर कई सारी एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं जिसके कारण ये कैंसर और ल्यूकेमिया आदि से बचाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 

6. आँखों के लिए लाभदायक -



आम खाने से नेत्र रोगों में भी फायदा पहुंचता है। आम में काफी मात्रा में  विटामिन-A होता है, इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। आम खाने से आपकी आंखों को फायदा होगा। यह आँखों की ड्राईनेस यानी आंखों में होने वाले सूखापन को दूर कर देता है। 

7. सौंदर्य लाभ  -

आम खाने से त्वचा का रंग साफ होता है, इसके सेवन से चेहरे के मुंहासे भी दूर हो जाते हैं और चेहरा चमकदार हो जाता है। आम के गूदे का पैक चेहरे में लगाने से चेहरे पर निखार आता है। यदि गर्भवती महिला पके हुए मीठे आम का सेवन करती है तो उसका होने वाला शिशु जन्मजात कमजोरी से बचा रहता है। 

also read -

How to stay in tough time-कठिन समय में क्या करें 

Life after COVID-19-कोरोना वायरस के बाद जीवन कैसा होगा

Top 10 benefits of Basil leaves-तुलसी के 10 लाभ 


mango

 8. सेक्स क्षमता बढ़ाने में -

आम में विटामिन ई अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण यह  पौरुष बढाने वाला फल माना गया है साथ ही इससे सेक्स क्षमता भी बढ़ती है। यदि रात को नींद नहीं आती या अनिद्रा की बीमारी है, तो रात को सोने से पहले ठीक तरह से पके हुए आम का सेवन करने से नींद अच्छी आती है। 

9. हार्ट के लिए उपयोगी -

ह्रदय के लिए आम के बहुत सारे फायदे हैं।  क्योकि इसमें  कॉलेस्ट्रोल नहीं होता इसलिए आम का सेवन हमारे शरीर में हार्ट से संबंधित रोगों को दूर करने में मदद करता है। 

10. खून की कमी दूर करे -

एनीमिया रोग दूर करने में ये बहुत मददगार साबित होता है।  आम खाने से या आम का जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है। इससे शरीर को कई तरह के पौष्टिक तत्व भी प्राप्त होते हैं। 

11. याददाश्त के लिए -

आम का सेवन याददाश्त को ठीक करने में भी मदद करता है। दिमागी कमजोरी को दूर करने के लिए ये उपाय करें - एक कप आम का रस लेकर उसमें आधा कप दूध और एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर रोजाना पियें।इससे दिमाग की कमज़ोरी दूर होकर याददाश्त में वृद्धि होती है।

also read -


mango-with-branch

 आम के सेवन में सावधानियां  (side effects) -


1. कच्चे आम के अधिक सेवन से नेत्र रोग, मन्दाग्नि आदि रोग हो सकते हैं इसलिए कच्चे आम का सेवन कम करें। ध्यान रखें कि कच्चे आम के सेवन के बाद दूध का सेवन नहीं करना चहिये अन्यथा  हानि हो सकती है।

2. आम के अधिक सेवन से रक्त-शर्करा के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है जिसकी वजह से मधुमेह रोग हो सकता है। आम में फैट होता है जिससे मोटे लोगों का वजन आम के अधिक सेवन से और भी बढ़ सकता है इसलिए आम का सेवन कम करें।

3. आम के सेवन से कभी कभी गले में खराश की समस्या होती है। यह तब होता है जब आम के सिर वाले हिस्से को ठीक से साफ नहीं करते या उसे हल्का सा दबाकर थोड़ा रस बाहर नहीं निकालते तो गले में खराश  हो जाती है। 


4. आम में फाइबर काफी मात्रा में होता है इसके अत्यधिक सेवन से दस्त की शिकायत हो सकती है।

 5. गठिया के रोगी को आम का सेवन कम करना चाहिए।  इसका अधिक सेवन करने से रोग में वृद्धि हो सकती है।  

विशेष- 

आम के बताये गए  उपरोक्त लाभकारी प्रयोग देशी नुस्खों पर आधारित हैं इनका प्रयोग अपने विवेक से अथवा अपने चिकित्सक की सलाह अनुसार करें। 

  आशा है ये आर्टिकल  "Mango benefits & side effects. आम (mango) के फायदे और नुकसानआपको उपयोगी लगा होगा इसे शेयर करें साथ ही अपनी राय कमेंट के द्वारा बताएं। ऐसी और भी उपयोगी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

also read -


      

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad