Focus is essential for success सक्सेस के लिए फोकस जरूरी है - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Thursday 9 May 2019

Focus is essential for success सक्सेस के लिए फोकस जरूरी है


Focus is essential for success.सक्सेस के लिए फोकस जरूरी है 

यदि आप किसी भी कार्य में सफल होना चाहते हैं तो हर स्थिति में सफलता की एक ही कुंजी है, और वो है एकाग्रता यानी फोकस। एकाग्रता का अर्थ किसी कार्य में अपना ध्यान लगाना होता हैं। यदि लक्ष्य पर आपका फोकस रहेगा, तो मार्ग में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान निकालना सम्भव हो पाएगा। जिससे लक्ष्य की प्राप्ति हो सकेगी।   

  अपने काम के प्रति फोकस व्यक्ति की राह में आने वाली बाधाएं उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकती, उसे सफलता अवश्य प्राप्त होगी।  फोकस करने से आपको यह पता चलता है कि आपको अपने कदम किस तरफ बढ़ाना  हैं। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त होने से व्यक्ति व्यर्थ के कार्यों से बच सकता है क्योंकि वह जान पाता है कि उसे क्या नहीं करना है। 
dartboard

  एकाग्रता का मतलब है, अपनी मानसिक व भावनात्मक ऊर्जा को दूसरे कामों में न लगाना। इसके अलावा, इसमें किसी एक विषय पर जागरुकता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को विकसित किया जाता है। आइये जानते हैं सफलता के लिए एकाग्रता (फोकस) का क्या महत्व है 

A. अपनी प्राथमिकता तय करें 


हमें जीवन में बहुत से कार्य करने होते हैं पर यदि हम उन सभी कार्यों को एकसाथ पूरा करना चाहेंगे तो कुछ भी प्राप्त नहीं कर पाएंगे।किसी एक कार्य में फोकस न होने से सभी काम अधूरे ही रहेंगे। इसलिए पहले अपनी प्राथमिकता तय करना जरूरी है।  

 सर्वप्रथम आपको यह निश्चित करना होगा कि वर्तमान समय में आपके लिए सबसे जरुरी क्या हैं। इसका निर्णय करने लिए अपने लक्ष्यों को एक कागज़ पर लिख सकते हैं। फिर उनमें से अपनी प्राथमिकता के अनुसार अपने लक्ष्य का चयन करें। 

  इस कार्य में आप को कुछ समय लगेगा, लेकिन उसके बाद आपका सबसे आवश्यक लक्ष्य निर्धारित हो जायेगा।  अब आप उस लक्ष्य को प्राप्त करनें हेतु योजना  बनाएं और लक्ष्य प्राप्ति की समय सीमा तय  करें।  
chess-board

B. फोकस न होने के नुकसान 


जब तक  हम अपना लक्ष्य निर्धारण नहीं करेंगे तो हम पहुंचेंगे कहां?  मतलब पहले मंजिल तो जाने उसके बाद उस तक पहुंचने का रास्ता ढूंढेगे। अगर सानिया नेहवाल, मैरी कॉम या गीता फोगाट अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित न होते तो क्या उन्हें सफलता मिलती। इनका 100% फोकस अपने खेल के प्रति था। 
 
   एक बार लक्ष्य का निर्धारण होने पर अपनी योजना के अनुसार उस पर अडिग रहिये। मैरी कॉम ने अनेक परेशानियां आने के बाद भी मुक्केबाजी नहीं छोड़ी। अगर परेशानियों से विचलित होकर वो मुक्केबाजी छोड़कर किसी अन्य खेल को ज्वाइन करने का सोचती तो क्या आज वो वैसी प्रसिद्ध  होती?  यह सब एकाग्रता (फोकस) के कारण सम्भव हो पाता है। 

   ड्राइविंग के समय किसी ड्राइवर के दिमाग में चल रहा पारिवारिक झगड़े का विचार हो या परीक्षा कक्ष में बैठे स्टूडेंट के दिमाग में घूम रहा किसी फिल्म का विचार, उनका ध्यान भंग कर सकते हैं। एकाग्रता की कमी का प्रत्यक्ष प्रभाव कार्यक्षमता और नतीजे पर पड़ता है। 

    आपने देखा है धूप में पड़े कागज पर सूरज की किरणों का वैसे कोई प्रभाव नहीं पड़ता पर जब उन्हीं किरणों को एक लेंस के जरिये छोटी सी जगह में फोकस किया जाता है तो कागज जल उठता है।  
people-writing

C. फोकस होने के फायदे 

आमतौर पर लोगों को एकाग्र मस्तिष्क की सफलता के पीछे का कारण नहीं मालूम होता। एकाग्र मस्तिष्क, परेशानियों को ज्यादा तेजी से सुलझा लेता है। बल्कि, यह कहा जाए कि एकाग्र ऊर्जा के कारण परेशानियां खुद-ब-खुद गायब हो जाती हैं और कई बार उन्हें सुलझाने की आवश्यकता ही नहीं होती।   

 एकाग्र मन अक्सर कम संकेंद्रित मस्तिष्क की तुलना में अवसरों को ज्यादा आकर्षित करता है। एकाग्र रहने वाले व्यक्ति को प्रेरणा भी मिलती है। एकाग्रता, हमारी शक्तियों को जागृत करती है और मुश्किलों को हटाकर हमारे लिए मार्ग तैयार करती है। एकाग्रता ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।

    यह  एक  परम  सत्य  है  कि  हम  जिस  चीज  पर अपना पूरा  ध्यान  केन्द्रित  करते  हैं, उस  चीज की प्राप्ति के लिए हमारी सारी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा लग जाती है। ऐसी ही दशा में हम अपने सपने को हकीकत में बदलता  देख  पाते हैं। 


D.एकाग्रता या फोकस कैसे बढ़ाएं (Tips to focus on success)-


1. ध्यान का अभ्यास करें - 

ध्यान के दौरान मस्तिष्क एकदम शांत और स्थिर होता है। ध्यान करने से एकाग्रता विकसित होती है जो बाद में स्थायी होकर हमारे जीवन का हिस्सा बन जाती है। ऐसी दशा में एकाग्रता को कोई बाहरी व्यवधान प्रभावित नहीं कर पाता। एकाग्रता को प्रभावी बनाने के लिए हमें नियमित रूप से ध्यान का अभ्यास करते हुए मस्तिष्क को स्थिरता की ओर केंद्रित करना होगा। 

2. अनेक लक्ष्य न बनाएं - 

आप फोकस तभी कर पाएंगे जब आपका लक्ष्य अनेक न होकर एक होगा। अनेक लक्ष्य वाले व्यक्ति का भटकना निश्चित है। उसकी ऊर्जा डाइवर्ट हो जाती है और वह कहीं भी नहीं पहुंच पाता। सफल होना है तो अर्जुन की तरह निशाना लगाना होगा, जिसे चिड़िया की सिर्फ आँख दिखती थी। आसपास निगाह रखने से वह भी अन्य राजकुमारों की तरह असफल हो जाता।  

  मार्ग में आने वाली बाधाएं तभी दूर हो पाएंगी जब आप अपने एक लक्ष्य के प्रति फोकस होकर चलेंगे। आप ऐसे व्यक्ति को क्या कहेंगे जो पानी की तलाश में 10 -10 फिट के 5 गड्ढे करता है फिर निराश होकर बैठ जाता है। जबकि वह एक ही जगह 50 फिट खोदकर पानी प्राप्त कर सकता था। 

  किसी भी सफल व्यक्ति की जीवनी उठाकर देख लीजिये, पहले उन्होंने अपनी पूरी मेहनत और योग्यता किसी एक क्षेत्र में सफल होने में लगाई है। वहां सफल होने के बाद ही वो दूसरे क्षेत्रों में गए हैं। 

3. अपने लक्ष्य के हिसाब से प्लान बनाएँ -

आपका लक्ष्य बड़ा होगा तो काम भी वैसा ही करना होगा। अगर आपका लक्ष्य IAS बनना है, तो  IAS के एग्जाम में सफलता के लिए घंटो पढ़ाई के साथ बहुत से त्याग भी करने होंगे। तभी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आप अपने लक्ष्य को टुकड़ों मे बाँटे और उसे समयानुसार पूरा करें। 

   आपका हर प्लान आपके लक्ष्य के हिसाब से होना चाहिए, और उसी के अनुसार उस प्लान को फॉलो भी करना है, जब तक आप लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर लेते। 

also read -

 depression and how to control it


focus-is essential-for-success

4. अपना आत्मविश्वास बनाए रखें - 

किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सबसे ज़्यादा ज़रूरी बात यही है की आपको अपने आप पर विश्वास होना चाहिए। आपके अंदर से आवाज़ आनी चाहिए कि -  "हाँ मैं ये कर सकता हूँ", दुनियां में इसी आत्मविश्वास के बल पर हर बड़ा काम किया गया है। 

  आत्मविश्वास और एकाग्रता मिल जाएँ तो अशिक्षा, अभाव जैसी बाधाएं भी कुछ नहीं बिगाड़ पाती।इसके लिए दशरथ मांझी का उदाहरण काफी है जिसने अपने आत्मविश्वास और फोकस के चलते अकेले ही पहाड़ काटकर अपने गांव के लिए सड़क बना दी थी।  

5. काम की समीक्षा करते रहें - 

समय समय पर यह चेक करना जरूरी है कि आपने अभी तक जो किया है उसका परिणाम क्या रहा? क्या उसमें कोई सुधार की जरूरत है? इससे आपके दिमाग में कोई नया आईडिया डेवलप हो सकता है, जिसमें  फोकस करके जल्दी सफलता मिल सकती है। समीक्षा करने से अपनी पिछली सफलता को देखकर आपको मोटिवेशन भी मिलेगा जिससे आगे और भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। 


6. किसी काम को पहले समझें -


आपमें आत्मविश्वास और एकाग्रता तभी आएगी जब आप उस काम के बारे में पूरी जानकारी रखेंगे। सफलता के लिए जरूरी है कि जो काम आप करना चाहते हैं उसकी पूरी डिटेल जानकारी जुटाएं। इससे काम करने में आसानी होगी और आप अपना फोकस बना पाएंगे। 

  आशा है ये लेख "Focus is essential for success सक्सेस के लिए फोकस जरूरी है " आपको पसंद आया होगा। इसे शेयर कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य उपयोगी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

also read -




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad