11 Habits Of Millionaires- करोड़पतियों की 11आदतें - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Wednesday 22 September 2021

11 Habits Of Millionaires- करोड़पतियों की 11आदतें

Habits Of Millionaires- करोड़पतियों की आदतें 

पैसा कमाकर जीवन चलाना एक बात है, लेकिन दौलत के अम्बार लगाना बिलकुल अलग बात है।वास्तव में दुनिया के हर स्वनिर्मित करोड़पति की सफलता और आगे बढ़ने का रहस्य उनकी धन संबंधी आदतें और विचार हैं। इसलिए जब करोड़पति  बनने या ढेर सारी दौलत कमाने की बात आती है, तो अच्छी आदतें हमें आगे बढ़ाती हैं, जबकि कुछ बुरी आदतें हमें अमीर बनने से रोकती हैं।

rich-man

 
  करोड़पतियों के बारे में पढ़कर और सुनकर आप भी प्रेरित होते हैं और आपको यह जानने की उत्सुकता होती है कि उन्होंने इतनी दौलत कैसे प्राप्त कर ली है। यदि आप भी धन संबंधी सकारात्मक परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको स्मार्ट वर्क के साथ अच्छी आदतें अपनाने की आवश्यकता है।


   हम देखते हैं, लोग पैसा कमा रहे हैं और कुछ लोग बहुत कमा रहे हैं, लेकिन वे इसे सही तरीके से मैनेज नहीं कर पाते और उनका पैसा उपयोगी कामों या सही निवेश पर खर्च नहीं होता है। इसके पीछे उनकी आदतें होती हैं।  ऐसे लोगों  के लिए करोड़पति बनना कहीं अधिक कठिन हो जाता है।  


   इसी प्रकार कुछ लोग बहुत कम प्रयास के साथ त्वरित परिणाम चाहते हैं। करोड़पति जानते हैं कि जीवन में उपलब्धियां इतनी आसानी से नहीं मिलती। "जल्दी अमीर बनो योजनाएं" शायद ही कभी काम करती हैं, लेकिन हर दिन सही काम करना शायद ही कभी विफल होता है।


   करोड़पतियों की आदतें उन्हें अपने धन की स्थिति को बेहतर बनाने और करोड़पति से अरबपति तक ले जाने में मदद करती हैं। अगर आप उस दौलत की तलाश कर रहे हैं जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सके, तो आपको फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले करोड़पतियों की आदतों को अपनाना होगा। वे आपको सही दिशा में ले जाने के लिए निश्चित मार्ग प्रदान करती हैं। 


  करोड़पतियों की आदतों को अपनाकर आप सकारात्मक मानसिकता और अच्छी भावनात्मक स्थिति के माध्यम से वित्तीय अवसर और धन बनाने के तरीके खोज लेंगे। यहां  हम सेल्फमेड करोड़पतियों की कुछ आदतों को समझने की कोशिश करते हैं, जो न केवल प्रैक्टिकल हैं, बल्कि प्रेरक भी हैं। 


learn-letter-blocks


करोड़पतियों की 11 आदतें (11 Habits Of Millionaires)


1. कम उम्र से ही सक्रिय होना -


करोड़पति छोटी उम्र से ही पैसा कमाने की ओर उन्मुख होते हैं। अधिकांश करोड़पतियों की जीवनी देखने पर पता चलता है कि उन्होंने स्कूलिंग लाइफ से ही धन कमाना शुरू कर दिया था। वे कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने या पैरेंट्स के द्वारा काम करने के लिए टोके जाने का इंतज़ार नहीं करते। 


   पढ़ाई जारी रखते हुए धनोपार्जन करना उनके स्वभाव में शामिल होता है।  इस प्रकार उन्हें छोटी उम्र में ही धन कमाने और निवेश करने का काफी अनुभव प्राप्त हो जाता है जो आगे चलकर अपनी कम्पाउंडिंग शक्ति के कारण और अधिक धन जोड़ने में सहायक होता है।  


indian-notes


  करोड़पति बनने की राह में जितनी जल्दी शुरुवात करेंगे उतनी ही आसानी होगी। युवावस्था में शरीर हर प्रकार की स्थितयों से निपटने में अधिक सक्षम होता है, जल्दी शुरुवात करने का फायदा अवश्य मिलता है। 


2. लक्ष्य निर्धारण -


पैसा कमाने की हल्की फुलकी सोच काफी नहीं है, आपके अंदर दौलत कमाने की तीव्र प्यास होना जरूरी है, इसके बिना आप धनपति बनने की कीमत चुकाने को तैयार नहीं हो सकेंगे। सफलता, बलिदान मांगती है, कहा गया है - No Pain, No Gain. 


  अमीर लोग एक दिन में अमीर नहीं बनते। यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करने की शक्ति इसे साकार करती है। करोड़पति बनने वाले लोग अपने सामने स्पष्ट लक्ष्य रखते हैं और इसके लिए अपने अल्पकालिक शौक- मौज़ की कुर्बानी देने को तैयार होते हैं। उनके पास अपने दीर्घकालिक लक्ष्य होते हैं, जिन्हें वे छोटी अवधि के लक्ष्य में बांटकर पूरा करते हैं।



    करोड़पति बनने की राह में आपको छोटे लक्ष्य के साथ हर एक दिन के लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। ये आपके सबसे बड़े लक्ष्य के रास्ते में मील के पत्थर हैं।


  प्रतिदिन सोचे गए काम सबसे पहले करें, ताकि आप ट्रैक पर और लक्ष्य पर बने रहें। दिन के अंत में समीक्षा करके देखें कि आज का काम आपको अपने वित्तीय लक्ष्य के कितने करीब लेकर आया है। 


3. जोखिम लेने की आदत -


आम लोग जोखिम के डर से किसी काम को शुरू ही नहीं करते जबकि अमीर कैलक्युलेटेड जोखिम लेने के शौकीन होते हैं और काम करके जोखिम के डर को भगा देते हैं। ये लोग काम शुरू करने के पहले गणना करके समझ लेते हैं कि उनका रिस्क कितना है। रिस्क के बदले  रिवार्ड पक्ष का होने पर काम में जुट जाते हैं। 


4. सीखने की आदत -


डॉक्टर या इंजीनियर बनने वाले लोग अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष पढ़ाई करने में लगाते हैं और अपने विषय की मास्टरी हासिल करते हैं, उसके बाद ही उनकी कमाई शुरू होती है।


 उसी प्रकार बहुत सारा धन कमाने के लिए व्यापार और निवेश का ज्ञान हासिल करने साथ इस काम में कुशल होना पड़ता है। प्रायः सभी करोड़पतियों में पढ़ने और नया सीखते रहने की आदत होती है। देखा गया है कि बड़े बिज़नेस मैन और लीडर्स, अच्छे रीडर्स भी होते हैं।  


book-reading

   साधारण लोग सोचते हैं वे जिस प्रकार से काम कर रहे हैं, वही सबसे ठीक है और वे सब कुछ जानते हैं। इस प्रकार नया सीखने और अपने आप में किसी सुधार का प्रयास नहीं करते। 


  दुनिया के दौलतमंद लोग जानते हैं कि यदि आपको बहुत सारा पैसा बनाना है, तो आपको स्किल्ड बनने की जरूरत है। आप जो भी सेवाएं, जानकारी या उत्पाद बेच रहे हैं, उसे हमेशा बेहतरीन तरीके से प्रदान करने के लिए ज्ञानार्जन करना आवश्यक है।


   व्यापारिक गुर सीखने और अतिरिक्त आय अर्जित करने में सलाहकार की भूमिका भी अहम होती है। एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपने उद्योग या व्यापार में सफलता पाई है, वह आपको उस मंज़िल तक पहुंचने में मदद कर सकता है, जहां आप जाना चाहते हैं। 


   साधारण लोग ऐसे किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने में संकोच करते हैं और इसे अपनी तौहीन मानते हैं, उन्हें लगता है कि लोग उन्हें अल्पज्ञानी न समझने लगें।


  जबकि अमीर मेंटलिटी के लोग परिवार से या बाहर का एक संरक्षक खोजकर उनके साथ प्रतिदिन काम सीखते हैं और उनका मार्गदर्शन लेते हुए सफलता की ओर बढ़ते जाते हैं।


5. वित्तीय असफलताओं से सीखना -


जितना महत्वपूर्ण यह जानना है कि चीज़ों को सही ढंग से कैसे किया लगभग उतना ही महत्वपूर्ण है यह जानना है कि जब चीजें गलत हो जाती हैं तो कैसे ट्रैक पर वापस आएं। लगभग सभी को किसी न किसी बिंदु पर वित्तीय असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

 

man-in-tension

   ऐसे समय में असफलता का डटकर सामना करने की जरूरत होती है। अमीर लोग देखते हैं कि उनसे कौनसी गलती हुई है और भविष्य में वे उन समस्याओं को कैसे रोक सकते हैं।


    वित्तीय गलतियों को पहचानकर उन्हें दुबारा न होने देने की आदत का अभ्यास करना सफल व्यवसायी होने की राह में महत्वपूर्ण कदम है।


6. तुलना करके खरीदी करना -


करोड़पति लोग अपना पैसा बुद्धिमानी से खर्च करते हैं। वे किसी वस्तु को खरीदने से पहले उसे लागत और क्वालिटी के मापदंड पर तौलकर ही निर्णय लेते हैं।


   मार्केट में उपलब्ध वैसे ही दूसरे उत्पादों की कीमत की तुलना करने के साथ क्वालिटी को देखना उनकी आदत में शामिल होता है।


 तुलना करके वे जान पाते हैं कि क्या कोई कम खर्चीला विकल्प है जो कम कीमत पर समान उत्पाद या सेवा प्रदान करता है? यह भी देखते हैं कि थोड़ा अधिक खर्च करने पर क्या एक बेहतर संस्करण प्राप्त कर सकते हैं जो दोगुने लंबे समय तक चलेगा? इन विकल्पों को तौलने से उन्हें ऐसे विकल्प मिलते हैं जो वास्तविक मूल्य और उच्च गुणवत्ता प्रदान करते हैं।


7. प्रभावी समय प्रबंधन -


आगे बढ़ने की चाह रखने वालों के लिए प्रभावी समय प्रबंधन बहुत जरूरी है। चाहे आपका लक्ष्य समय के साथ बहुत सारा पैसा कमाना हो या किसी अन्य क्षेत्र में सफलता अर्जित करने की आवश्यकता हो, अपने समय को ठीक से प्रबंधित करना ही सफल होना संभव बनाता है।


   हम सभी के पास समान समय है, अब ये हमारे ऊपर है कि हम उसे कैसे व्यतीत करते हैं। करोड़पति लोग, अन्य लोगों की तरह अपना समय नुक्क्ड़ पर खड़े होकर व्यर्थ की चर्चाओं में व्यतीत नहीं करते बल्कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उससे जुड़े काम को करना पसंद करते हैं।


   वे कभी भी ऐसी अनुत्पादक गतिविधियों पर समय बर्बाद नहीं करते, जिसमें उन्हें कोई पैसा या ज्ञान नहीं मिलता है। उनका स्वभाव है कि दिन में प्रत्येक घंटे का उपयोग प्रयासों के लिए किया जाए, जिससे धन या उपयोगिता का सृजन हो सके। 


tv-viewer

   करोड़पति लोग खेलना तो पसंद करते हैं परन्तु दिन दिन भर टीवी के सामने बैठकर खेल देखना और फिर मैच खेलते खिलाड़ी पर टिप्पणी करते हुए आपस में लड़ने का काम नहीं करते।


 ज्यादातर साधारण लोगों का समय टीवी देखने और सोशल मीडिया पर व्यर्थ की बहस करने में व्यतीत हो जाता है। जबकि समय का उपयोग अपने जीवन में वैल्यू ऐड करने के लिए करना करोड़पतियों की आदत होती है। 


8. निवेश की आदत - 


करोड़पति हमेशा अपनी आय को विभिन्न साधनों में निवेशित करता है। वे एक शॉप खोलकर चुप नहीं बैठते बल्कि अन्य जगहों पर शाखाएँ खोलकर काम का विस्तार करते हैं। इसी प्रकार उनके एक से अधिक विभिन्न प्रकार के बिज़नेस होते हैं, जिनसे आय होती रहती है। यदि किसी सेक्टर में मंदी का दौर भी आया तो उनकी आय दूसरे साधन से बनी रहती है। 


  करोड़पति बनने के लिए इक्विटी या प्रॉपर्टी में निवेश करने की आवश्यकता होती है और इसे सतत जारी रखना होता है। यदि आपने प्रॉपर्टी में निवेश से कोई लाभ प्राप्त किया है, तो उससे प्राप्त आय का एक हिस्सा दूसरी किसी प्रॉपर्टी खरीदने में अवश्य लगाइये। जिससे आपने पैसा बढ़ता रहेगा। 


9. संपत्ति बनाने का स्वभाव -


हम में से अधिकांश का मानना ​​है कि एक शानदार मकान, फार्म हाउस या प्रॉपर्टी खरीदना सिर्फ विलासिता है और बेकार का खर्च है। जबकि, करोड़पति इसे लंबे समय में एक सुरक्षित निवेश के रूप में लेते हैं, यह उनके लिए स्टेटस सिंबल के रूप में भी काम करता है। साथ ही लाखों में खरीदी गई उनकी यह सम्पत्ति कुछ वर्षों के पश्चात करोड़ों की हो जाती है। 


home-garden

   करोड़पति अपने पैसे का आनंद लेते हैं और वे हर समय मितव्ययी नहीं होते हैं। एक शोध से पता चलता है कि दुनिया भर में अधिकांश करोड़पति अपने पैसे से व्यक्तिगत संपत्ति बनाते हैं और छुट्टियों का आनंद लेते हैं, जबकि अन्य सामाजिक उत्थान में निवेश करते हैं। 


10. अच्छे सम्पर्क बढ़ाना - 


विभिन्न क्षेत्र के सफल लोगों से जुड़ना करोड़पति लोगों की सबसे महत्वपूर्ण आदतों में से एक है। कहावत है - जैसी संगत, वैसी रंगत। आपका नेटवर्क, आपकी नेट वर्थ है।  सम्पर्क बढ़ाएं, दूसरों से कुछ मांगने की जरूरत नहीं है। बस उनके घनिष्ठ बनकर उनके जीवन में कुछ वैल्यू ऐड करने का प्रयास करें और अंततः अवसर आपको मिल जाएंगे।  


    लोगों की मदद करना करोड़पतियों की एक और आदत है। यह न केवल संपर्क बनाने में मदद करता है, बल्कि उनकी कंपनी की वैल्यू के साथ उनके अपने वर्तमान कद को बेहतर बनाने में मदद करता है। 


   इससे लोगों का उन पर और उनके द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पादों पर विश्वास और भी बढ़ता है । इसलिए अधिकांश करोड़पति जिस समाज में रहते हैं उसकी मदद करने के लिए परोपकारी मार्ग अपनाते हैं।


pool-backyard


11. स्वास्थ्य के प्रति सजगता -


पैसा कमाना केवल अच्छी व्यावसायिक आदतों को लागू करने से सम्भव नहीं है। इसके लिए आपको  भावनात्मक और शारीरिक रूप से फिट होने की आवश्यकता है। लक्ष्य एक सकारात्मक वित्तीय दृष्टिकोण के साथ दिमाग को तैयार करना है जो हमारे जीवन में धन और अवसरों को आकर्षित करता है। धनपति अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होते हैं और ये आदतें उनके जीवन में शामिल होती हैं -


A . जल्दी उठना -


प्रात:काल का समय शांत व एकांत से भरा होता है। यह वह समय  होता है जब आप अपने विचारों को परिष्कृत कर सकते हैं और दिन की भागदौड़ से पहले अपनी योजनाओं पर चिंतन कर सकते हैं। यदि आप तनाव में हैं, तो सुबह अपने लिए सुखद स्थान की तलाश करें और थोड़ी देर ध्यान (Meditation) करें। 


   यह तभी सम्भव हो सकेगा जब आप जल्दी उठेंगे क्योंकि दिन का अन्य समय आपके काम में बीतने वाला है। इसलिए करोड़पतियों की जल्दी उठने की आदत को अपनाएँ ताकि आप ध्यान और मनन करते हुए अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए योजना बना सकें।


also read -


7 Ways to Boost Your Self Confidence-अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं 


How to Become a Successful Businessman-सफल व्यवसायी कैसे बनें 


Breakfast Business-नाश्ते के बिज़नेस में 10 हजार से लाखों कमाएं 


woman-doing-yoga


B. व्यायाम करना -


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना जरूरी है, भले ही थोड़ी देर के लिए। व्यायाम करने से रक्त का सही प्रवाह बना रहता है और कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, जिससे आपको स्पष्ट रूप से सोचने और केंद्रित होने में मदद मिलती है। 


  योग-प्राणायाम शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है। सुबह की शुरुवात योग-प्राणायाम से करने की आदत दुनिया के सबसे अमीर और व्यस्त लोगों में भी देखी जाती है।


C. स्वस्थ आहार -


स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। यह संतुलित भोजन से ही सम्भव हो सकेगा। स्वस्थ भोजन खाने से आपका शरीर ठीक रहेगा तभी आप अधिक धन कमाने की तरफ आकर्षित होंगे। एक सटीक सोच और काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, आपको संतुलित भोजन लेने की जरूरत है।


Conclusion -


जब आप आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों की आदतों का अनुसरण और अभ्यास करते हैं, तो आपकी बाधा वे कुछ बुरी आदतें बनती हैं जो अभी तक आपसे जुडी रही हैं। आप ये निर्णय लें कि चाहे जो भी हो, आप किसी बुरी आदत को धन बनाने के अपने प्रयासों में आड़े नहीं आने देंगे। सकारात्मक आदतों के निर्माण के साथ-साथ, अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए काम करें।


  यदि आप अधिक दौलत कमाने के बारे में गंभीर हैं, तो आपको स्वयं को शिक्षित करने की आवश्यकता है। यदि आपको पता नहीं है कि आपके विकल्प क्या हैं और कोई निर्णय आपके जीवन और धन को कैसे प्रभावित करेगा तो वित्त संबंधी पुस्तकें पढ़कर छोटी शुरुआत करें।


   निर्णय लेने के पहले सभी विकल्पों के पक्ष - विपक्षों पर गहराई से सोचें और इसके जानकारों से बात करें। चाहे आप कोई व्यापार शुरू करना चाह रहें हों या कोई उद्योग खोलने की कोशिश कर रहे हों, आप उस बारे में जितना हो सके उतना ज्ञान प्राप्त करें तभी बुद्धिमानी और आत्मविश्वास से निर्णय लेने में सक्षम होंगे।  


   आशा है ये आर्टिकल "11 Habits Of Millionaires- करोड़पतियों की 11आदतें आपको पसंद आया होगा, इसे अपने मित्रों को शेयर कर सकते हैं। अपने सवाल एवं सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखें। ऐसी ही और भी उपयोगी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।


also read -


Crorepati kaise bane-करोड़पति बनने के सफल टिप्स  


How to Open a Restaurant-रेस्टॉरेंट कैसे खोलें 


Worlds Most Poisounous Tree-Manchineelदुनियाँ का सबसे जहरीला पेड़ 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad