Success tips. सफल लोग क्या करते हैं जो असफल नहीं करते - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Monday 13 May 2019

Success tips. सफल लोग क्या करते हैं जो असफल नहीं करते

Success tips. सफल लोग क्या करते हैं जो असफल नहीं करते 

जीवन जीने के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ती के बाद इंसान सोचता है कि वो जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफलता हासिल करे। परन्तु दुनियां में कुछ ही लोग विशेष बन पाते हैं या अपना कोई मुकाम बनाने में सफल हो पाते हैं। 

   लोग चाहते तो जरूर हैं कि दुनियां में उनका नाम हो और दुनियां उन्हें याद करे, पर ऐसा हो नहीं पाता। यहीं पर लोगों के बीच विभाजन हो जाता है। एक तरफ वे लोग हैं जिन्होंने प्रसिद्धि,सफलता और सम्पन्नता पाकर अपने जीवन में पूर्णता पाई  है और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो इन चीज़ों को नहीं पा सके।  

man-in-suit
  
 आखिर इन दोनों तरह के लोगों में ऐसा क्या फर्क है जो इन्हें इतना अलग बनाता है। सफल लोग ऐसा क्या करते हैं जिससे वो लगातार सफल होते जाते हैं और असफल लोगों में  कौन सी कमी होती है जिनसे वे सफल नहीं हो पाते। 

   कुछ बातों का महत्व समझकर सफल भी बना जा सकता है और इन्हीं बातों को अनदेखा करके असफलता की ओर भी बढ़ा जा सकता है।  आइये जानते हैं सफल लोगों ऐसा क्या करते और सोचते हैं जो असफल लोग नहीं करते। 

सफल लोग क्या करते हैं जो असफल नहीं करते

1. गलतियों से सबक सीखना - 

ऐसा नहीं है कि सफल लोगों से गलतियां नहीं होती और उन्हें असफल नहीं होना पड़ता पर वे लोग अपनी ग़लतियों से सीखते हैं। इसके विपरीत असफल लोग गलतियों को बार बार दोहराकर असफल होते चले जाते हैं। ग़लतियाँ हर इंसान से होती हैं लेकिन विवेकशील इंसान अपनी ग़लतियों को दोहराने से बचता है। 

  एक ही ग़लती को बार बार करते जाना विफलता की ओर ले जाता है। सफल लोग अपने बुरे अनुभवों और ग़लतियों से सीख लेते हैं जो उन्हें आगे बढ़ने और सफल होने में मदद करता है। 


   अगर कोई असफल है और आगे भी उन्हीं कामों को करता जाएगा तो वह सफल कैसे हो सकेगा? उसे अपनी कार्य शैली में परिवर्तन लाकर नए ढंग से काम करना होगा।

  किसी मंज़िल तक पहुंचने के एक से अधिक रास्ते होते हैं, अगर एक रास्ता बंद हो तो दूसरे रास्ते का चुनाव करना ही होगा। सफल लोग दुखी रहने या पछतावा करने में समय व्यर्थ नहीं गवांते है बल्कि तुरंत अगले विकल्प पर कार्य करना शुरू कर देते हैं। 

2. भाग्य को कोसना - 

कुछ लोग सफल और असफल लोगो में भाग्य का फर्क समझते है। पर यह अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने का एक तरीका है। सफल और असफल लोगो में फर्क है तो सिर्फ उनके काम करने के ढंग, उनकी आदतों  और उनके व्यवहार में अंतर ही मुख्य  कारण होता है।
  पर कुछ लोग अपनी बुराइयों को सुधारना नहीं चाहते और सारा दोष अपने भाग्य पर मढ़ देते हैं। वास्तव में भाग्य भी हमारे परिश्रम, कर्मो और आदतों से बनता  है।  इन्हीं में हमारी सफलता का राज छिपा है।
chess-pc

3. अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास  

असफल लोग अपनी पूरी शक्ति से कार्य करने की जगह बहाने बनाने में ज्यादा यकीन रखते हैं। इससे कामयाबी उनसे दूर हो जाती है। कार्य चाहे छोटा हो या बड़ा, जब अपनी पूरी शक्ति लगाकर कार्य किया जायेगा तभी कामयाबी निश्चित होती है। 

  "जो भी कार्य करें उसमे अपना बेस्ट दें",इस नीति को अपनाकर सफल लोग अपने लिए सफलता की राह खोलते हैं। इस नीति के अनुसार हमें जो भी कार्य करना है वह पूरी ताकत से करना चाहिए। सफल लोग जानते हैं कि कार्य में ज़रा भी ढीलापन हुआ तो कामयाबी मिलना मुश्किल है। 

4. दूसरों पर दोष मढ़ना - 

सफल लोग असफलता का दोष किसी दूसरे पर नहीं मढ़ते। ये लोग कोई कार्य करने से पहले उस पर हर दृष्टिकोण से विचार करते हैं फिर अपने काम में जुट जाते हैं। यदि असफल होते हैं तो उसकी ज़िम्मेदारी खुद लेते हैं। 
   ऐसा करने से उनमें सतर्कता के साथ आगे किन कदमों को उठाना है, यह क्षमता विकसित हो जाती है जो उन्हें सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ने में मददगार साबित होती  है।  

   वहीँ असफल लोग अपने निर्णय बिना सोचे समझे जल्दबाज़ी में लिया करते हैं और अपेक्षा के विपरीत परिणाम आने पर उसका दोष दूसरों पर मढ़ देते हैं। उनका यही रवैया उनकी सफलता में बाधक होता है।
ace-of-spade

5. आलोचना से विचलित न होना 

सफल लोग इस बात से विचलित नहीं होते कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। वे लोग अपना काम पूरी निष्ठा से करते हैं फिर लोग उनकी बुराई करें या तारीफ, इसमें वो अपना सिर नहीं खपाते। उन्हें पता होता है कि "कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना",  यह बात सभी सफल लोगों में देखी जाती है। दूसरों को खुश करने के चक्कर में अपने कार्य से समझौता करना इन्हें पसंद नहीं होता।  

    सफल लोग ये बात अच्छी तरह से समझते हैं कि सभी लोगों को खुश कर पाना सम्भव नहीं है। जो लोग सफल होते हैं वे रिएक्शन करने में नहीं बल्कि आवश्यक कार्रवाई करने में विश्वास करते हैं। मौजूदा समस्याओं के बारे में शिकायत करने के बजाय, वे उसी का समाधान खोजने की कोशिश करते हैं।

6. व्यर्थ के कामों में समय खर्च न करना - 

सफल लोगों की निशानी होती है समय के हर क्षण का सही उपयोग करना। समय की रफ़्तार के साथ जो अपने कदम मिलाकर चलता है, वो सफल ज़रूर होता है। सफल लोग कुछ भी करने से पहले यह अच्छी तरह सुनिश्चित कर लेते हैं कि जो कुछ वो कर रहे हैं, वह उनके अपने लक्ष्य से संबंधित है या नहीं।
   ये लोग कोई भी ऐसे कार्य को करने से बचते हैं जिसका उनके लक्ष्य प्राप्ति से कोई संबंध न हो। सफल लोग दबाव या दिखावे के लिए कोई काम नहीं करते। सफल लोग क्षणिक सुख के लिए भविष्य के चिरस्थाई फायदे की बलि नहीं देते हैं।

   इसके विपरीत असफल लोगों का अधिकांश समय व्यर्थ के कामों जैसे मोबाइल में गपशप, चैटिंग और सोशल मीडिया में बर्बाद हो जाता है। फिर यही लोग अपने पास समय की कमी का रोना भी रोते रहते हैं।असफल लोग समय का महत्व नहीं समझते और आज के काम को कल परसो पर टालने की उनकी यही प्रवृत्ति उन्हें असफलता की ओर ले जाती है।
person-playing-chess

7. अपने लक्ष्य पर नज़र 

सफल लोगों की नज़र अपनी मंज़िल पर होती है इसलिए रास्ते में आने वाली रुकावटों या परेशानी से ये लोग विचलित नहीं होते। भले ही इस रास्ते पर चलते हुए उन्हें अपने क्षणिक सुखों का त्याग करना पड़े, पर इसकी परवाह उन्हें नहीं होती। उनका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर  होने से रास्ते पर आने वाली बाधायें या छोटे सुखों का आकर्षण उन्हें डिगा नहीं पाता।

   सफल लोग सफलता के लिए सिर्फ काम और मेहनत ही नहीं करते हैं बल्कि उसका आकलन भी करते हैं वे अपने कामों को लगातार जांचते रहते हैं। इस तरह से उनको पता रहता की आगे क्या करना हैं और कहाँ गलती हुई है इस तरह के आकलन से परिस्थितियां उनके नियंत्रण में रहती हैं।
  
  सफल लोग यह जानते हैं कि कोई भी अप्रिय स्थिति हमारे जीवन  का एक अध्याय मात्र है और अभी जीवन समाप्त नहीं हुआ है इसलिए किसी भी बुराई का जीवन पर कोई ज्यादा असर नहीं होना चाहिए। सफल लोग बुरे वक्त में धैर्य से काम लेते हैं, क्योकि उन्हें पता होता है कि वक्त बदलता है और यह परिस्थिति सदा रहने वाली नहीं है। 

8. खुद को बदलने का प्रयास -

दूसरों पर टीका टिप्पणी करना बहुत आसान होता है। जिन्हे सफलता की चाह होती है वे बाहरी परिस्थितियों और दूसरों को बदलने की बहुत कोशिश नहीं करते उन्हें पता  होता है कि अच्छे परिणाम के लिए अपनी पूरी ऊर्जा और ध्यान इस बात पर केंद्रित करना ठीक होगा कि स्वयं को और बेहतर कैसे बनाएं। वे अच्छी तरह से समझते हैं कि स्वयं को बदलना ही परिणाम को बदलने का सबसे आसान तरीका है। 

  सफल लोग भली-भांति यह समझते हैं कि दूसरों को बदलना बहुत मुश्किल है। वे किसी भी परिस्थिति में  पहले ये समझते हैं, कि उन्होंने स्वयं उस स्थिति को पैदा करने में क्या भूमिका निभाई है। जबकि असफल लोग अप्रिय स्थिति पैदा होने पर दूसरों को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करते हैं।

    असफल लोग अक्सर बाहरी परिस्थितियों को सुधारने एवं दूसरे लोगों को अपने मुताबिक बदलने में ज्यादा ऊर्जा खर्च करते हैं। असफल लोग मुश्किल से ही समझ पाते हैं कि बेहतर बदलाव की शुरुआत हमेशा स्वयं से होती है।
  सचिन तेंदुलकर ने यह नहीं सोचा कि उनकी हाइट कम है तो मैदान की बॉउंड्री नजदीक होनी चाहिए। इसके विपरीत उन्होंने अपना सारा ध्यान खेल की तकनीक सीखने और अभ्यास में लगाया फलस्वरूप वे सफल हुए। 

9. परिश्रम का महत्व समझना 

सफलता मिलने के बाद भले ही देखने वालों की आँखें चौंधियाँ जाती हैं, मगर इसकी गहराई में जाकर देखने से पता चलेगा कि कितनी  मेहनत और कर्मनिष्ठा सफलता पाने के लिए झोंकी गई है। सफल लोग ये कभी नहीं भूलते हैं कि सपनों को हकीकत में लाने के लिए कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और न हो सकता है।

conclusion -


किसी भी वस्तु का जन्म दो बार होता है पहले दिमाग में और फिर भौतिक रूप में वो लोगों के सामने आती है। अपनी रूचि और समझ के अनुसार अपने लक्ष्य का निर्धारण करें। 

  लेकिन इसके बाद लक्ष्य को पाने के लिए आप के अंदर एकाग्रता का होना बेहद ज़रूरी है। आपकी नज़र सिर्फ आपके लक्ष्य से जुड़े छोटे बड़े हर टारगेट को पूरा करने की तरफ ही होनी चाहिए।

      इसलिए पहले अपना लक्ष्य निर्धारण करें, जो चाहते हैं उसकी स्पष्ट छवि अपने दिमाग में बनाएं फिर उससे संबंधित कार्य की पूरी जानकारी लेकर उसके अनुसार अपने कार्य में पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ जुट जाएँ। इसके विपरीत असफल लोग लक्ष्य निर्धारण नहीं कर पाते फलस्वरूप जीवन भर भटकते रहते हैं। 
         
   अपने लक्ष्य की प्राप्ति के दौरान आपको कई तरह के हालातों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मुश्किल आने पर निराश होने की बजाए खुद की क्षमता और अपने काम पर यकीन बनाये रखिये। अपना  हर कदम आत्म विश्वास के साथ बढ़ाइए।      

    आशा है ये पोस्ट "Success tips. सफल लोग क्या करते हैं जो असफल नहीं करते" आपको पसंद आई होगी। इसे शेयर कर सकते हैं। ऐसी और भी उपयोगी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

also read -

1.सक्सेस के लिए फोकस जरूरी है 

2.अपनी याददाश्त और एकाग्रता कैसे सुधारें 

3. Emergency fund planning -इमरजेंसी फण्ड बनाने के फायदे 



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad