Habits Of Unsuccessful People-असफल लोगों की आदतें - sure success hindi

success comes from knowledge

Breaking

Post Top Ad

Saturday 28 December 2019

Habits Of Unsuccessful People-असफल लोगों की आदतें

 Habits Of Unsuccessful People- असफल लोगों की आदतें 

जीवन में सफलता पाने का सूत्र क्या है? क्यों थोड़े से लोग ही सफल हो पाते हैं और शेष अपने जीवन को कामयाबी की पटरी पर लाने में असफल सिद्ध होते हैं? वास्तव में असफलता के पीछे मनुष्य की बुरी आदतें होती हैं। इसकी जड़ें उसकी पसंद नापसंद से जुड़ी होती हैं, जो उसकी दैनिक आदतें या दिनचर्या बन जाती हैं।  

   जैसी मनुष्य की आदतें होती हैं उसी के अनुरूप उसके भविष्य का निर्माण होता है जो बाद में सफल या असफल जीवन के रूप में प्रकट होता है, इसलिए कहा गया है कि- "मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं होता है।"
unsuccess


    यदि आप वास्तव में एक ऐसा जीवन बनाने के बारे में गंभीर हैं जिसका आपने केवल सपना देखा है - तो आपको क्या करना है, के साथ यह भी पता होना चाहिए कि क्या नहीं करना है। हमारे जीवन में कई बार ऐसा होता है जब हम कुछ ऐसी गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं, जो हमें सफल होने से दूर करती हैं और असफलता के मार्ग में ले जाती हैं। इस बात का जायजा लें कि आप कहां हैं और यह आकलन करें कि क्या आपकी वर्तमान दिनचर्या आपके जीवन में कुछ वैल्यू जोड़ रही है या नष्ट कर रही है।

       आपके लिए अपने जीवन को पूरी तरह से सुदृढ़ करने के कई तरीके हैं, एक बार जब आप जानते हैं कि वह क्या है जो आपको बंधक बना रहा है तो आप उसे बदल सकते हैं। खराब या अस्वास्थ्यकर आदतें, गहरे डिप्रेशन या इससे भी बदतर स्थिति की तरफ ढ़केल सकती हैं इसलिए कृपया खुले दिल और दिमाग से इसे समझकर इसका निदान करें। 

     हमें इसका विश्लेषण करने की जरूरत है, जिससे हम जान सकते हैं कि हमारी असफलता के कारक तत्व कौन से हैं। आइये जानते हैं वे कौनसी आदतें हैं जो असफल लोगों में पाई जाती हैं।  जिनके कारण उनके जीवन का पैटर्न इस तरह बन जाता है कि उनकी असफलता निश्चित हो जाती है।यदि आपको सफल होना है तो इन आदतों से बचना चाहिए।
bad-feel

असफल लोगों की आदतें 


1. केवल योजना बनाते हैं -

बातें बनाना इनके स्वभाव में शामिल होता है। ऐसे लोगों के पास स्कीम की कोई कमी नहीं होती, हर समय विभिन्न योजनाओं पर विचार करते रहना इनकी आदत में शुमार हो जाता है।  परन्तु जब उन पर अमल करने की बारी आती है तो ये लोग पीछे हट जाते हैं। असफल होने वाले लोग  प्लानिंग के अनुसार काम नहीं करते, उन्हें लगता है कि सब कुछ उनके कंट्रोल में है। 

    असफल लोग फोकस के साथ कोई एक काम नहीं करते और थोड़ी सी परेशानी आने पर काम छोड़कर पलायन कर जाते हैं। काम न करने के अनेक बहाने इनके पास होते हैं इसलिए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ये असफल होते हैं। अपनी जिम्मेदारियों से बचना और असफलता का दोष दूसरों के ऊपर मढ़ना इनकी आदत होती है। 


2. सीखने के इच्छुक नहीं होते -

किसी काम में सफलता के लिए यह जानना आवश्यक है कि उसे करने का श्रेष्ठ तरीका कौन सा है, फिर उसे सीखना भी पड़ता है। परन्तु असफल लोगों को कुछ सीखने के लिए तैयार करना दुनिया की सबसे कठिन चीजों में से एक है। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि ऐसे लोग कभी किताब या आर्टिकल नहीं पढ़ते, और न ही किसी गुरु से कभी सीखने का प्रयास करते हैं। अपने इसी अवगुण के कारण वे हमेशा परेशान होते रहते हैं।


    ये लोग यह मान कर चलते हैं कि इन्हें सब कुछ आता है भले ही उस विषय में इनका ज्ञान शून्य होता है। शून्य ज्ञान के बावजूद अपने को उस विषय का जानकार बताना इनका एक अन्य दुर्गुण है। दूसरों से सीखने की बात छोड़ दीजिये ये तो अपनी गलतियों से भी नहीं सीखते। जबकि अपनी मंज़िल पाने के लिए मनुष्य को बस यह सीखने की ज़रूरत है कि यह कैसे करना है।
boy-and-girl-36


 3. दूसरे लोगों पर ध्यान रखना -

असफल लोग अपने कामों पर नज़र रखने की जगह इस बात की चिंता अधिक करते हैं कि बाकी सब क्या कर रहे हैं। दूसरों की गलतियों पर इनकी बड़ी पैनी नज़र होती है और इनका समय आलोचना करने में व्यतीत होता है। इनकी मान्यता के अनुसार काम होता न देखकर ये लोग लड़ाई झगड़ा करने से भी नहीं चूकते। अपनी इस आदत के कारण ऐसे लोग बेवजह दुश्मनी मोल लेते हैं और व्यर्थ के झमेले में पड़ते रहते हैं। 

   सफलता के लिए स्वयं के व्यवसाय को ध्यान में रखना होता है परन्तु असफल लोगों को रियलिटी शो, फिल्मों या टीवी कार्यक्रमों में अपने को व्यस्त रखने की आदत होती है।टेलीविज़न उद्योग ने अपने बिज़नेस को सुनिश्चित करने के लिए इसे एक लुभावना रूप दिया हुआ है और असफल व्यक्ति इसे देखने की लत का शिकार होकर अपने बिज़नेस या काम के बारे में नहीं सोच पाता। 

    ये लोग फोन पर गुड मॉर्निंग या बेमतलब के संदेश भेजने में अपना अत्यधिक समय बर्बाद करते हैं जबकि उस समय  का सदुपयोग उन लक्ष्यों में से कुछ पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कर सकते हैं जिसकी इन्होंने स्कीम बनाई हुई थी।


4. लक्ष्य विहीन जीवन -

असफल लोग कभी अपने जीवन का उद्देश्य या लक्ष्य निर्धारित नहीं करते, यदि किसी काम को करने का सोचते भी हैं तो उसकी समय सीमा तय नहीं करते। वे पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में अपने कार्यों को प्राथमिकता- क्रम के हिसाब से नहीं करते। यदि कोई इन्हें किसी काम को करने की सलाह देता है तो अपने आप को आज़ाद पंक्षी बताकर झंझटों से दूर रहने वाला सिद्ध करते हैं। ये बड़े गर्व से कहते हैं कि मुझे किसी की गुलामी पसंद नहीं है। इस तरह उद्देश्य विहीन होने से इनका पूरा जीवन व्यर्थ के कामों में व्यतीत होता है। 
person-sitting-on-rock

5. आलसी होते हैं -

असफल लोग अपनी शिथिलता के गुलाम होते हैं क्योंकि यह उनका  स्वभाव बन जाता है। जब कोई व्यक्ति आलसी होता है, तो खुद को नई चीजों का अनुभव करने का मौका देने से बचना चाहता है। यह आलस अन्य लोगों के साथ उसके जीवन के लिए भी उचित नहीं होता। असफल लोग हर काम को टालते हैं। आज नहीं कल करेंगे, सुबह नहीं शाम को देख लेंगे, इस प्रकार की इनकी मनोवृति बन जाती है।

     ये लोग इस बात के बहाने खोजते हैं कि वे अपने कर्तव्यों को पूरा क्यों नहीं कर रहे हैं और दुर्भाग्य से वर्षों तक बिना कोई सक्रिय जिम्मेदारी उठाये निष्क्रिय रह सकते हैं। जबकि सफलता के लिए सक्रिय जीवन आवश्यक है, किसी काम को करने की जितनी कोशिश की जाएगी वह उतना ही आसान लगने लगेगा और उसके सफल होने के चान्सेस उतने ही बढ़ते जायेंगे। 


6. नफरत का स्वभाव -


ये लोग दूसरों के बारे में बुरा बोलना पसंद करते हैं। यह एक तथ्य है कि जो लोग खुद से नाखुश होते हैं, वे अक्सर अपने आसपास के लोगों पर नाखुश होते हैं। इन्हें किसी भी ऐसे व्यक्ति से नफरत होती है जो सफल है उनकी इस लिस्ट में उनके करीबी रिश्तेदार भी शामिल होते हैं। शहर का ट्रैफिक हो या मौसम का बदलाव, हर छोटी- बड़ी बात पर शिकायत करना इनका स्वभाव बन जाता है। 

     अपने नकारात्मक स्वभाव के कारण ये लोग किसी सकारात्मक घटना या वस्तु में भी बुराई खोज लेते हैं। अपनी इसी आदत के कारण ये पॉजिटिव चीज़ों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पाते और बुराइयों से घिरे रहते हैं। 


7. आत्मविश्वास की कमी -  


असफल लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। इसके कारण ये लोग दूसरों से जुड़ने में असहज होते हैं। किसी बड़े या प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलना और बातचीत करने में इन्हें हिचक होती है। इस प्रकार लोगों से कटे रहकर जीवन जीना इनका स्वभाव बन जाता है। 


     आत्मविश्वास की कमी इनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है जिससे ये लोग देर तक अडिग नहीं रह पाते और इनकी असफलता भी इसी जल्दी हार मानने की प्रवृति में निहित होती है। जबकि सफल होने का सबसे निश्चित तरीका हमेशा एक बार और प्रयास करना होता है।

also read -

1. Success stories- poor to rich-prem ganapathy and kalpana saroj

2. Mistakes in intraday trading-शेयर मार्केट में डे ट्रेडर की गलतियां 

3. How to impress others-लोगों को इम्प्रेस कैसे करें
quote


8. नशे की लत होना -

प्रायः असफल लोग किसी नशे की लत के आदी होते हैं। किसी भी अस्वास्थ्यकर पदार्थ या गतिविधि का आदी होने के कारण ये लोग अपने जीवन का बड़ा हिस्सा बर्बाद कर लेते हैं। नशे का आदी होने के कारण ये लोग उस नशे को प्राप्त करने के अलावा कुछ और सोच ही नहीं पाते।


    अपने सपनों को ये लोग नशे की अस्थायी खुशी या उत्तेजना के लिए कुर्बान कर देते हैं।अपने व्यसन के कारण इनका शरीर भी शिथिल हो जाता है और इच्छाशक्ति कमजोर पड़ जाती है। जबकि सफल होने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और सबल शरीर की जरूरत होती है। 


9.  अस्वास्थ्यकर रहन सहन -

वे कभी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहते, इनमें स्वास्थ्य के नियमों के पालन का अभाव देखा जाता है। व्यायाम, योग और  मेडिटेशन करके खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने की कोशिश नहीं करते और न ही पौष्टिक आहार के प्रति इनमें रूचि देखी जाती है। गंदे रहन सहन के कारण इनकी मानसिक स्थिति पॉजिटिव नहीं रहती, इस कारण अभाव ग्रस्त ज़िंदगी जीना इनकी नियति बन जाती है। 

Conclusion -

वास्तव में असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, सफल होने के लिए असफलता का डर दिमाग से निकलना होगा। हर बड़ा व्यक्ति पहले असफल हुआ और बाद में उसने सफलता हासिल की। क्योंकि असफलता से उसने सीखा और जिन गलतियों से वह असफल हुआ था आगे उन गलतियों को करने से बचा। 

    लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी असफलता के कारणों को पता करके दूर करने की बजाए उनमें उलझे रहते हैं, इस कारण वे कभी सफल नहीं हो पाते। अतः सफल होने के लिए स्वयं की असफलता से सीखें और असफल लोगों की उपरोक्त आदतों से बचकर रहें। 

     आशा है ये आर्टिकल Habits Of Unsuccessful People-असफल लोगों की आदतें आपको उपयोगी लगा होगा, इसे अपने मित्रों से शेयर कर सकते हैं। अपने सवाल और सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखें साथ ही ऐसी ही अन्य उपयोगी जानकारी के लिए इस वेबसाइट में विज़िट करते रहें। 

also read-

1.How to improove memory and concentration-अपनी याददाश्त और एकाग्रता कैसे सुधारें 

2.successtips-सफल लोग क्या करते हैं जो असफल नहीं करते 


3.Personality develpment tips in hindi

4. Breakfast business -नाश्ते के बिज़नेस में 10 हजार से लाखों कमाएं 




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad